Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan Election 2023: कांग्रेस कई मौजूदा विधायकों के काटेगी टिकट! उम्मीदवारों के नामों पर हुई चर्चा

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 10:13 AM (IST)

    Rajasthan Election 2023 कांग्रेस राजस्थान राज्य चुनाव समिति ने कुछ मौजूदा विधायकों के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बीच उम्मीदवारों के नामो ...और पढ़ें

    Rajasthan Election 2023 राजस्थान कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम पर की चर्चा।
    Rajasthan Election 2023 राजस्थान कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम पर की चर्चा।

    HighLights

    1. राजस्थान में कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम पर की चर्चा।
    2. गहलोत के सामने कार्यकर्ताओं ने कई विधायकों के टिकट काटने की मांग की।
    3. गहलोत बोले- जीतने योग्य उम्मीदवार को ही टिकट मिलेगा।

    पीटीआई, जयपुर। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस राजस्थान राज्य चुनाव समिति ने कुछ मौजूदा विधायकों के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बीच उम्मीदवारों के नामों पर बीते दिन चर्चा की।

    गहलोत से कार्यकर्ताओं ने की टिकट काटने की मांग

    कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए कुछ विधायकों के टिकट काट दे। इन मांगों के बीच  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और समिति के अन्य सदस्य शुक्रवार शाम यहां पार्टी के वॉर रूम में बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान ही कार्यकर्ताओं ने विधायकों के टिकट काटने की मांग की। 

    डोटासरा बोले- सभी को अपने विचार साझा करने का अधिकार

    बैठक के बाद डोटासरा ने कहा कि सभी को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लंबे समय से अपने विचार व्यक्त करते रहे हैं। अगर कोई अपने विचार व्यक्त करता है, तो हम उसकी बात सुनेंगे और जो भी उचित होगा, उसे स्क्रीनिंग कमेटी को बताया जाएगा।

    बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता वाली समिति दिल्ली में पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पेश करेगी।

    यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023: सांसदों व कुछ विधायकों ने की CM पद के लिए भूपेंद्र के नाम की पैरवी, नेताओं की गुटबाजी ने बढ़ाई BJP आलाकमान की चिंता

    जीतने योग्य उम्मीदवार को ही मिलेगा टिकटः गहलोत

    गहलोत ने कहा कि चुनाव के समय किसी सांसद या विधायक के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी होना सामान्य बात है।ऐसी टिप्पणियां सही या गलत हो सकती हैं। यह एक साजिश भी हो सकती है। इसलिए, यह चलता रहता है। सीएम ने कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान ही लेगा और जीतने योग्य उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    गहलोत ने कहा कि पार्टी में चीजें ठीक चल रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी पूर्वी राजस्थान में बारां से चुनाव अभियान शुरू करेगी जहां पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 16 अक्टूबर को एक बैठक को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा 20 अक्टूबर को दौसा के सिकराय में रैली करेंगी।