Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राजस्थान में चढ़ा सियासी पारा, प्रह्लाद जोशी बोले- गहलोत सरकार सबसे भ्रष्ट; महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 03:44 PM (IST)

    उदयपुर पहुंचने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ हो रही अत्याचार के मामले पर चिंता व्य ...और पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: जागरण)
    केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. महिला सुरक्षा को लेकर प्रह्लाद जोशी ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना
    2. प्रह्लाद जोशी ने अशोक गहलोत सरकार को सबसे भ्रष्ट करार दिया है।
    3. इस साल के अंत में होने वाले हैं राजस्थान में विधानसभा चुनाव।

    उदयपुर, एएनआई। इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को भाजपा, कांग्रेस सहित तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है।

    उन्होंने अशोक गहलोत सरकार को सबसे भ्रष्ट करार दिया है। भाजपा ने प्रह्लाद जोशी को राजस्थान के लिए भाजपा का चुनाव प्रभारी बनाया है। गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान आए प्रह्लाद जोशी ने आगामी 'परिवर्तन यात्रा' का जायजा लिया।

    बता दें कि अगले महीने राज्य के कई जिलों में परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा सूत्रों के अनुसार, यात्राएं 2, 3, 4 और 5 सितंबर को शुरू होने की संभावना है और 25 सितंबर को जयपुर में पीएम मोदी के एक विशाल सार्वजनिक संबोधन के साथ समाप्त होगी।

    महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में विफल गहलोत सरकार: केंद्रीय मंत्री

    उदयपुर पहुंचने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ हो रही अत्याचार के मामले पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं को सुरक्षा देने के मामले में अशोक गहलोत की सरकार विफल रही है।

    खबरें और भी

    इस महीने पुलिस ने बताया था कि राजस्थान के करौली जिले के टोडाभीम शहर में सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग (पीएचई) विभाग के एक कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

    राज्य में उत्पन्न बिजली संकट पर केंद्रीय मंत्री ने सीएम गहलोत को घेरा

    केंद्रीय मंत्री ने 'मुफ्त सुविधाओं' को लेकर गहलोत सरकार पर और कटाक्ष करते हुए कहा,"वर्तमान में भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान देश में सबसे आगे है।"

    उन्होंने कहा,"जिस सरकार ने राज्य के लोगों से 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, वो आज राज्य के लोगों को बिजली की आपूर्ति सही ढंग से देने में भी संघर्ष कर रही है।"

    जून में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य चुनाव से पहले प्रति माह 100 यूनिट तक की खपत पर मुफ्त बिजली की घोषणा की थी।

    कुछ दिनों पहले सीएम अशोक गहलोत ने राज्य में उत्पन्न हुए बिजली संकट को लेकर कहा था कि केंद्र जानबूझकर पर्याप्त बिजली पैदा नहीं करने के लिए कोयला राज्य को नहीं दे रही है। बता दें कि कोयला और खनन विभाग के मंत्री प्रह्लाद जोशी हैं। राजस्थान उन पांच राज्यों में शामिल है जहां इस साल के अंत में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम के साथ विधानसभा चुनाव होंगे।