Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan Election Result: वसुंधरा या मेघवाल? राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में कई चेहरे शामिल

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 05:04 PM (IST)

    Rajasthan Election Result - राजस्थान विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही भाजपा में अब मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को लेकर कशमकश शुरू हो गई ...और पढ़ें

    Rajasthan Election Result: वसुंधरा या मेघवाल? राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में कई चेहरे शामिल
    Rajasthan Election Result: वसुंधरा या मेघवाल? राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में कई चेहरे शामिल

    नरेंद्र शर्मा, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही भाजपा में अब मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को लेकर कशमकश शुरू हो गई है। भाजपा में मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रमुख दावेदारों में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थक भी उन्हें सीएम बनाना चाहते हैं। हालांकि, बिरला ने अपना रुख फिलहाल समर्थकों के बीच भी स्पष्ट नहीं किया है। 

    वसुंधरा की लोकप्रियता का फायदा

    प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी भी सीएम पद के दावेदार हैं। इनमें दो बार पूर्व में सीएम रही वसुंधरा प्रदेश के नेताओं में सबसे लोकप्रिय है। उनमें प्रशासनिक क्षमता है। आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी लोकप्रियता के बल पर पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। 

    जीतने वाले विधायकों में वसुंधरा समर्थकों की संख्या 50 बताई जा रही है। वहीं दूसरे प्रमुख दावेदार मेघवाल पार्टी के दलित चेहरा हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निकट होने के साथ ही स्वच्छ छवि और आईएएस से सेवानिवृत होने के कारण उनमें प्रशासनिक क्षमता भी है। 

    अगर मेघवाल सीएम बने तो…

    यदि मेघवाल को सीएम बनाया जाता है तो पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में दलित वोट बैंक साधने में सफलता मिल सकती है। वे भाजपा शासित राज्यों में पहले दलित सीएम होंगे। बालक नाथ हिंदुत्व के चेहरे के बल पर दावेदारी कर रहे हैं। 

    खबरें और भी

    वहीं दीया कुमारी को पार्टी के कुछ नेता वसुंधरा का विकल्प के रूप में आगे बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन उन्हें पूरे प्रदेश के बारे में जानकारी नहीं है। साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओमप्रकाश माथुर भी सीएम पद के दावेदारों में शामिल हैं। माथुर लंबे समय तक प्रदेश में संगठन महामंत्री रहे। उन्हें पूरे प्रदेश के बारे में जानकारी है। वे बेहतर संगठनकर्ता माने जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में बन रही भाजपा सरकार, अब किसके सिर सजेगा CM का ताज? 70 पर सिमटी कांग्रेस

    यह भी पढ़ें: Rajasthan Chunav 2023 Candidate: राजस्थान की हर विधानसभा सीट का यहां देखें हाल, कौन हारा-कौन जीता?