Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan Elections: 'जनता ने सरकार 'रिपीट' करने का मूड बनाया', मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दावा, गिनाए अपने काम

    By Jagran NewsEdited By: Siddharth Chaurasiya
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 11:03 AM (GMT+05:30)

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि हमें स्थानीय मुद्दों और विकास पर चुनाव लड़ना है। भाजपा वाले हमारी नीतियों के बारे में बात नहीं ...और पढ़ें

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि हमें स्थानीय मुद्दों और विकास पर चुनाव लड़ना है।
    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि हमें स्थानीय मुद्दों और विकास पर चुनाव लड़ना है।

    एएनआई, जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि हमें स्थानीय मुद्दों और विकास पर चुनाव लड़ना है। भाजपा वाले हमारी नीतियों के बारे में बात नहीं करते हैं। वे केवल झूठे आरोप लगा रहे हैं। मुझे लगता है कि वह डरे हुए हैं। जनता सरकार रिपीट करने के मूड में है।

    गहलोत ने कहा, "हमने कहा है कि हमारी योजनाएं जारी रहेंगी। हम और योजनाएं लाएंगे। भाजपा वाले पेपर लीक की बात करते हैं, लेकिन हमने उस पर कार्रवाई की है। अन्य राज्यों ने कार्रवाई नहीं की है।

    यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: अमित शाह आज टोंक और राजसमंद में करेंगे रैली, यूपी CM योगी भी अजमेर से भरेंगे चुनावी हुंकार

    इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 'मूर्खों के सरदार ' वाली टिप्पणी को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की बातें कहना दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि वह एक गरिमापूर्ण पद पर हैं।

    जयपुर में एक कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री का पद गरिमा रखता है... इसकी जितनी आलोचना की जाए, उतनी कम है। अगर कोई व्यक्ति गरिमापूर्ण पद पर है, लेकिन ऐसी बातें कहता है, आप उससे क्या उम्मीद कर सकते हैं?"

    खबरें और भी

    कथित "लाल डायरी" का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा, "मुझे लगता है कि यह साजिश भारत सरकार के गृह मंत्रालय में रची गई थी। इसे वहां 'लाल डायरी' नाम दिया गया था...हमारे मंत्री के साथ मिलकर जिसका दुरुपयोग किया गया। भाजपा नेताओं ने उनसे बात कर के साजिश रची।"

    यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: महिला, किसान या छात्र? भाजपा के घोषणा पत्र में क्या होगा स्पेशल, BJP अध्यक्ष आज करेंगे जारी