Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonia Gandhi Live Updates: सोनिया गांधी ने नामांकन किया दाखिल, राजस्थान से बनी राज्यसभा उम्मीदवार; राहुल-प्रियंका भी साथ

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 14 Feb 2024 12:27 PM (IST)

    Sonia Gandhi Live Updates कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनने वाली हैं। वह आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए आज राजस्थ ...और पढ़ें

    राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर सोनिया गांधी ने नामांकन दाखिल कर दिया है ।(फोटो सोर्स: जागरण)
    राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर सोनिया गांधी ने नामांकन दाखिल कर दिया है ।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन कराएंगी सोनिया गांधी।
    2. यात्रा को ब्रेक देकर राज्यसभा उम्मीदवारी तय करने दिल्ली पहुंचे राहुल गांधी।
    3. उत्तर प्रदेश के रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद हैं सोनिया गांधी।

    एएनआई, जयपुर। Sonia Gandhi Rajya Sabha Election 2024। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधई ने आज राज्यसभा चुनावों के लिए राजस्थान से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उन्होंने जयपुर स्थित राजस्थान विधानसभा जाकर नामांकन दाखिल की।

    राज्यसभा की 56 सीटों के लिए हो रहे द्विवार्षिक चुनाव में कांग्रेस को 10 सीटें मिलनी हैं, इसमें से तीन कर्नाटक, दो तेलंगाना और महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व मध्य प्रदेश से एक-एक सीट मिलनी है।

    मनमोहन सिंह होने वाले हैं रिटायर 

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रिटायर होने की वजह से राजस्थान की सीट रिक्त हुई है। इससे पहले सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश में रायबरेली की लोकसभा सीट से निर्वाचित होती रही हैं।

    पढ़ें लाइव अपडेट्स 

    • सोनिया गांधी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। वो राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार बन चुकी हैं।
    • कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान के जयपुर में राज्य विधानसभा पहुंचीं। वह आज यहां से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर रही हैं।
    • कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के जयपुर से राज्यसभा नामांकन दाखिल करने पर राजस्थान के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का कहना है, "वह किसी भी राज्य में जा सकती थीं और राज्यसभा सदस्य बन सकती थीं, लेकिन अगर उन्होंने राजस्थान को चुना है, यह खबर दुनिया भर में जाएगी जिसे सोनिया गांधी ने राजस्थान को चुना है। राजस्थान की चर्चा पूरे देश और दुनिया में होगी। आप कल्पना कर सकते हैं कि हम सभी कितने गौरवान्वित हैं। एनडीए सरकार भी अब सतर्क होगी।"
    • सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी और उनकी बेटी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं।
    • कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने पर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा, "कांग्रेस के अधिकांश राज्यसभा सदस्य बाहर से ही आए हैं। अच्छा होता अगर कांग्रेस स्थानीय लोगों को वरीयता देती।"
    • कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को राजस्थान से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी को उम्मीदवार बनाया गया है। बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह को मौका दिया गया है। बात करें महाराष्ट्र की तो चंद्रकांत हंडोरे को उम्मीदवार बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें: राजस्थान से राज्यसभा के लिए आज नामांकन कर सकती हैं सोनिया गांधी, भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोड़कर दिल्ली पहुंचे Rahul Gandhi