एक्टर विजय के ड्राइवर ने जीता चुनाव, DMK-AIADMK के बड़े नेताओं को हराकर रचा इतिहास
टीवीके की इस ऐतिहासिक जीत में सबसे चर्चित नाम है आर. सबरीनाथन का। 30 वर्षीय सबरीनाथन विजय के लंबे समय के ड्राइवर राजेंद्रन के बेटे हैं। उन्होंने चेन्न ...और पढ़ें

एक्टर विजय के ड्राइवर ने चेन्नई की विरुगम्पक्कम सीट से भारी मतों से जीत हासिल की (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
एक्टर विजय के ड्राइवर ने चेन्नई की विरुगम्पक्कम सीट से भारी मतों से जीत हासिल की
सबरीनाथन पहली बार चुनाव लड़ रहे थे, जिसमें उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की है
पीटीआई, नई दिल्ली। अभिनेता थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
सोमवार को मतगणना के दौरान टीवीके ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 100 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाई, जिससे राज्य में छह दशकों से चली आ रही द्रविड़ पार्टियों (डीएमके और एआईएडीएमके) की द्वंद्व राजनीति टूट गई।
विजय के ड्राइवर का बेटा बना विधायक
टीवीके की इस ऐतिहासिक जीत में सबसे चर्चित नाम है आर. सबरीनाथन का। 30 वर्षीय सबरीनाथन विजय के लंबे समय के ड्राइवर राजेंद्रन के बेटे हैं। उन्होंने चेन्नई की विरुगम्पक्कम सीट से भारी मतों से जीत हासिल की।
उन्होंने डीएमके के प्रभाकरा राजा और एआईएडीएमके के विरुगई रवि को 22,000 से अधिक वोटों से हराया। सबरीनाथन पहली बार चुनाव लड़ रहे थे और टीवीके के नए चेहरों में शामिल होकर इतिहास रच दिया।
स्टालिन को अपनी सीट पर हार, उदयनिधि बचे
डीएमके के लिए यह चुनाव बेहद झटके भरा रहा। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी पारंपरिक कोलाथुर सीट पर टीवीके के वीएस बाबू से हार गए। वहीं, स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी सीट पर टीवीके के सेल्वम डी को 7,140 वोटों से हराकर बच गए। डीएमके के कई बड़े नेता इस शर्मनाक हार के शिकार हुए।