Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तमिलनाडु में AIADMK ने जारी की 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, मौजूदा विधायकों पर जताया भरोसा

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 11:05 PM (IST)

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अन्नाद्रमुक ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 127 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। ...और पढ़ें

    तमिलनाडु में AIADMK ने जारी की 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची (फोटो- एक्स)

    तमिलनाडु में AIADMK ने जारी की 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची (फोटो- एक्स)

    HighLights

    1. अन्नाद्रमुक तमिलनाडु में राजग का नेतृत्व कर रही है, वह 169 सीटों पर चुनाव लड़ रही है

    2. तमिलनाडु में राजग के दो घटक दलों ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की

    पीटीआई, चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अन्नाद्रमुक ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 127 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।

    पार्टी ने इस सूची में बड़े पैमाने पर अपने मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया है और अधिकांश को दोबारा टिकट दिया है। पार्टी ने पहली सूची में 23 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था।

    पार्टी की ओर से अभी तक कुल 150 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा चुकी है। पार्टी ने पूर्व राज्य मंत्री बीवी रमना को तिरुवल्लूरसे, एक अन्य पूर्व मंत्री पोल्लाची वी. जयरामन को फिर से पोल्लाची से मैदान में उतारा है।

    मदुरंतकम से पार्टी विधायक मरगदम कुमारवेल पर फिर से भरोसा जताया गया है। अन्नाद्रमुक तमिलनाडु में राजग का नेतृत्व कर रही है, वह 169 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

    पार्टी ने अपनी पहली सूची में 23 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी थी, जिसमें पलानीस्वामी का नाम भी शामिल था। तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों के लिए एक ही चरण में 23 अप्रैल को चुनाव होंगे।

    टीएमसी-एम भाजपा और आइजेके अन्नाद्रमुक के चिन्ह पर लड़ेंगे चुनाव

    तमिलनाडु में राजग के दो घटक दलों ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें से एक दल भाजपा के कमल चिन्ह पर और दूसरा अन्नाद्रमुक के दो पत्तों के चिन्ह पर चुनाव लड़ रहा है।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री जीके वासन ने अपनी टीएमसी-एम को आवंटित पांच सीटों के लिए अपने पार्टी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, जबकि पूर्व सांसद परिवेंथर के नेतृत्व वाली आइजेके ने दो विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए।

    खबरें और भी

    वासन ने कहा कि उनकी पार्टी, तमिल मानिला कांग्रेस (मूपानार), भाजपा के कमल चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी, जबकि इंडिया जननायक कत्ची एआईएडीएमके के दो पत्तों के चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी।