Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    द्रमुक प्रत्याशी सेंथिल बालाजी ने बांटे नोट, मचा सियासी बवाल; अन्नाद्रमुक विरोध में उतरी

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 03:49 AM (IST)

    कोयंबटूर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से द्रमुक प्रत्याशी सेंथिल बालाजी द्वारा नोट बांटने के खिलाफ अन्नाद्रमुक उम्मीदवार अम्मन के अरजुनन ने बुधवार को यहां ...और पढ़ें

    द्रमुक प्रत्याशी सेंथिल बालाजी ने बांटे नोट, अन्नाद्रमुक का विरोध (फोटो- एक्स)

    द्रमुक प्रत्याशी सेंथिल बालाजी ने बांटे नोट, अन्नाद्रमुक का विरोध (फोटो- एक्स)

    HighLights

    1. अरजुनन ने कोयंबटूर जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया

    2.  अन्नाद्रमुक उम्मीदवार अम्मन के अरजुनन ने किया विरोध

    पीटीआई, कोयंबटूर। कोयंबटूर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से द्रमुक प्रत्याशी सेंथिल बालाजी द्वारा नोट बांटने के खिलाफ अन्नाद्रमुक उम्मीदवार अम्मन के अरजुनन ने बुधवार को यहां प्रदर्शन कर विरोध जताया।

    अरजुनन ने दावा किया कि ''करूर के लोग'' कोयंबटूर में मतदाताओं को नोट वितरित करते हुए पकड़े गए और क्षेत्र के कई हिस्सों में वोटों के लिए नकद के व्यापक वितरण पर चिंता व्यक्त की।

    हालांकि, सेंथिल बालाजी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यदि विपक्षी पार्टी के पास सुबूत हैं तो उसे इसे भारत के चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए।

    अरजुनन ने कोयंबटूर जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया। इसमें उन्होंने पैसे के व्यापक वितरण का आरोप लगाया और आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

    अन्नाद्रमुक के प्रवक्ता कोवई सत्यन ने दावा किया कि करोड़ों रुपये जब्त होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। सत्यन ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में पूछा, ''क्या कोयंबटूर दक्षिण चुनाव रद होने की ओर बढ़ रहा है?''

    कलेक्टर पवन कुमार ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि एमसीसी लागू होने के बाद कोयंबटूर जिले में 116 उड़न दस्ते और 90 निगरानी टीमों को तैनात किया गया है।