Tamil Nadu Election 2026: 234 विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त, शाम 6 बजे तक रिकॉर्ड 84% वोटिंग
Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु में आज यानी 23 अप्रैल को सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग समाप्त हो गई है।
-1776939391740_m.webp)
Tamil Nadu Vidhan Sabha Election 2026 LIVE Updates (स्क्रीनग्रैब- PTI)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर नई सरकार चुनने के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू है। राज्य के 5.67 करोड़ मतदाता आज यह तय करेंगे कि क्या स्टालिन की सत्ता बरकरार रहेगी या विपक्षी AIADMK-BJP गठबंधन और नई पार्टी TVK कोई बड़ा उलटफेर करेंगे।
चेन्नई: एक्टर सूर्या ने पत्नी ज्योतिका के साथ डाला वोट
मशहूर अभिनेता कपल सूर्या और ज्योतिका ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अपना वोट डाला। दोनों इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई के टी. नगर स्थित एक पोलिंग बूथ पर पहुंचे। सूर्या काले रंग की शर्ट और काले चश्मे में काफी स्टाइलिश नजर आए, जबकि ज्योतिका एक खूबसूरत कुर्ता-दुपट्टा सेट में सुंदर लग रही थीं। बूथ में प्रवेश करने से पहले इस जोड़ी ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।
तमिलनाडु में 70 फीसदी मतदान
तमिलनाडु में सुबह 7 बजे से सभी 234 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 3 बजे तक लगभग 70 फीसदी मतदान हुआ है।
Tamil Nadu Assembly Election 2026 LIVE update
चुनाव आयोग के अनुसार, चेन्नई में दोपहर 3 बजे तक 68.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
TVK ने वोटिंग की समय बढ़ाने की मांग की
TVK के महासचिव एन. आनंद ने कहा, "हम (वोटिंग के लिए) दो घंटे का समय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। आप देख ही रहे हैं कि गुडुवनचेरी, चेंगलपट्टू में भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है... मैडम (TN की मुख्य चुनाव अधिकारी अर्चना पटनायक) ने मुझसे कहा कि वह इस पर चर्चा करेंगी और फिर कोई फैसला लेंगी... हम दो घंटे का समय, यानी रात 8 बजे तक का समय मांग रहे हैं।"
LIVE Tamil Nadu Assembly election 2026
मदुरै उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से AIADMK के उम्मीदवार डॉ. पी. सरवनन ने मदुरै के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
Tamil Nadu Chunav 2026 Voting Live
तमिलनाडु में दोपहर 1 बजे तक 56.81% मतदान हुआ है।
Tamil Nadu Election 2026 LIVE Voting News
डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपना मतदान किया है।
LIVE Tamil Nadu Assembly election 2026
अभिनेता मैथ्यू वर्गीस ने चेन्नई के नंदनम स्थित एक पोलिंग स्टेशन पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करके मुझे खुशी हो रही है, यह एक बुनियादी कर्तव्य है... उम्मीद है कि इस साल वोटिंग का प्रतिशत काफी ज्यादा होगा..."
तमिलनाडु में 11 बजे तक 37.56% फीसदी मतदान
तमिलनाडु में मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 37.56% फीसदी वोट पड़े हैं।
Tamil Nadu chunav 2026 polling LIVE
तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष और सत्तूर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार, नैनार नागेंद्रन ने कहा, "तमिलनाडु अब एक ऐसा राज्य बन गया है जहां महिलाएं आंसू बहा रही हैं। राज्य को इस स्थिति से उबरना होगा। हमारा गठबंधन लोगों की भलाई करने के उद्देश्य से चुनाव लड़ रहा है।"
Tamil Nadu Vidhan Sabha Election 2026 Voting Live
तमिलनाडु: TVK के विल्लीवाक्कम उम्मीदवार और चुनाव प्रचार प्रबंधन के महासचिव, आधव अर्जुन ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस निर्वाचन क्षेत्र में उनका मुकाबला DMK के कार्तिक मोहन और AIADMK के विजयकुमार से है।
पन्नीरसेल्वम ने किया मतदान
LIVE Tamil Nadu Assembly election 2026: बोडिनायक्कनूर विधानसभा क्षेत्र से DMK उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने पेरियाकुलम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
Tamil Nadu Chunav 2026 Voting Live
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन ने कहा, "जिस तरह मैंने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया, उसी तरह हर किसी को अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य का पालन करना चाहिए; यह जरूरी है।"
सुबह 9 बजे तक 17.69% प्रतिशत मतदान
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक लगभग 17.69% प्रतिशत वोट पड़े है।
Tamil Nadu Vidhan Sabha Chunav 2026: रजनीकांत ने किया मतदान
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के वोटिंग जारी है। सुपरस्टार रजनीकांत ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला। वहीं, अभिनेता और राजनेता कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ एल्डम्स रोड स्थित कामराज सलाई म्युनिसिपल स्कूल पर पहुंचकर मतदान किए
डिप्टी सीएण की पत्नी ने की वोट डालने की अपील
उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन की पत्नी कृतिगा उदयनिधि लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए कहा, "बस बाहर निकलिए और वोट डालिए। मैं पिछले 25 सालों से ऐसा कर रही हूं। मेरा बेटा पहली बार वोट डाल रहा है।"
Tamil Nadu Assembly Election 2026 LIVE update
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और कोलाथुर से DMK उम्मीदवार एम.के. स्टालिन, अपने परिवार के साथ जिसमें उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भी शामिल हैं- चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
Tamil Nadu Election 2026 LIVE Voting News: पीएम मोदी की खास अपील
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "जैसे-जैसे तमिलनाडु के लोग विधानसभा चुनावों में मतदान करने की तैयारी कर रहे हैं, मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे इस पवित्र लोकतांत्रिक कर्तव्य को पूरे उत्साह के साथ निभाएं। विशेष रूप से, मैं तमिलनाडु के युवाओं और महिलाओं से आह्वान करता हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर निकलें और मतदान के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करें।
मतदान केंद्र पर पहुंचे अभिनेता कमल हासन
MNM प्रमुख और अभिनेता कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डालने के लिए अलवरपेट स्कूल पहुंचे।
के. पलानीस्वामी ने किया मतदान
AIADMK के महासचिव, नेता प्रतिपक्ष (LoP) और एडप्पाडी विधानसभा क्षेत्र से AIADMK के उम्मीदवार एडप्पाडी के. पलानीस्वामी (EPS) ने सिलुवमपलयम स्थित पंचायत यूनियन प्राइमरी स्कूल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Salem: AIADMK General Secretary, LoP and AIADMK candidate from Edappadi Assembly Constituency, Edappadi K. Palaniswami (EPS) casts his vote at a polling station in Panchayat Union Primary School in Siluvampalayam. pic.twitter.com/CykHhUEj94
— ANI (@ANI) April 23, 2026
लोकतंत्र का उत्सव
चेन्नई के मायलापुर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा, "यह लोकतंत्र का उत्सव है। हर किसी को इस लोकतांत्रिक उत्सव में हिस्सा लेना चाहिए। मैं बहुत खुश हूं, मैं एक उम्मीदवार भी हूं और एक मतदाता भी।
युवा मतदाताओं में उत्साह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा, "इस बार युवा मतदाताओं ने जो उत्साह दिखाया है, मैं उसकी सराहना करता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे वोट देंगे, लेकिन उन्हें एक स्थिर सरकार, विकास और जनकल्याणकारी उपायों के लिए वोट देना चाहिए।"
पी. चिदंबरम ने किया मतदान
Tamil Nadu Vidhan Sabha Election 2026: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शिवगंगा के कराईकुडी स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
तमिलनाडु में वोटिंग शुरू
तमिलनाडु में एक चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुपरस्टार रजनीकांत चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में अपना वोट डालेंगे।
एक चरण में सभी सीटों पर मतदान
तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया जा रहा है। चुनाव के नतीजे 4 मई को मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे।
#WATCH | तमिलनाडु: चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग चल रही है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा। pic.twitter.com/DmKsYPoSNb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
#WATCH | चेन्नई: पतमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मॉक पोल जारी है। वीडियो चेन्नई के एक मतदान केंद्र से है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा। pic.twitter.com/J8bgROgNkV
Tamil Nadu Assembly Election 2026 LIVE update
तमिलनाडु के मतदाताओं की संख्या 5.73 करोड़ से अधिक है, जिनमें 2,93,04,905 महिला मतदाता, 2,80,30,658 पुरुष मतदाता और 7,728 तृतीय-लिंगी मतदाता शामिल हैं। राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अर्चना पटनायक ने बताया कि चुनाव निकाय 14,59,039 पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं और 68,501 सेवारत मतदाताओं की भी गिनती कर रहा है, जिनमें से 4,18,541 डाक मत प्राप्त हो चुके हैं।
सामान्य से अधिक होगी मतदाताओं की संख्या
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार अनुमान है कि मतदाताओं की संख्या सामान्य से अधिक होगी। चुनाव संबंधी कार्यों के लिए 1,20,000 पुलिस कर्मियों और 3,40,000 सरकारी कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
Tamil Nadu Chunav 2026 Voting Live: शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे वोट
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी और शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
4 मई को आएगा परिणाम
तमिलनाडु के 5.67 करोड़ से अधिक मतदाता आज 234 निर्वाचन क्षेत्रों का फैसला करेंगे और अंतिम परिणाम 4 मई को आएगा।