Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TVK ने अन्नाद्रमुक को तीसरे स्थान पर धकेला, सीएम स्टालिन ने हार स्वीकारी

    Updated: Tue, 05 May 2026 02:34 AM (IST)

    तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता और नेता विजय की पार्टी टीवीके ने सोमवार को बड़ा उलटफेर करते हुए इतिहास रच दिया है। विधानसभा चुनाव में पहली बार उतरी टी ...और पढ़ें

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने चुनावी हार को स्वीकारा (फोटो- सोशल मीडिया)

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने चुनावी हार को स्वीकारा (फोटो- सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने चुनावी हार को स्वीकारा

    2. टीवीके उम्मीदवार वीएस बाबू ने सीएम स्टालिन को दी शिकस्त

    3. द्रमुक सरकार के दस मंत्रिकों को भी करना पड़ा हार का सामना

    4. तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदायनिधि चुनाव में हारते-हारते बचे

    पीटीआई, चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता और नेता विजय की पार्टी टीवीके ने सोमवार को बड़ा उलटफेर करते हुए इतिहास रच दिया है।

    विधानसभा चुनाव में पहली बार उतरी टीवीके विजेता बनकर उभरी है। उसने न केवल सत्तारूढ़ द्रमुक प्रमुख और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को उनके कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में चौंकानी वाली हार दी बल्कि विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक को तीसरे स्थान पर धकेल दिया है।

    स्टालिन ने चुनाव में हार स्वीकार की

    स्टालिन ने चुनाव में हार स्वीकार करते हुए कहा कि हम जनता के फैसले के आगे नतमस्तक हैं।तमिलनाडु में 1967 के बाद यह पहली बार होने जा रहा है, जब इन दो प्रमुख द्रविड़ पार्टियों के अलावा किसी अन्य पार्टी ने चुनावों में जीत दर्ज की है। उस समय राज्य की सत्ता में कोई गैर-कांग्रेस सरकार (द्रमुक) आई थी।

    विधानसभा चुनाव में विजय दो सीटों पेरांबुर और तिरुचिरापल्ली पूर्व पर चुनाव मैदान में उतरे और दोनों पर जीत दर्ज की है। जबकि उनकी टीवीके 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

    चुनाव में सबसे चौंकाने वाला नतीजा कोलाथुर सीट का है, जहां मुख्यमंत्री स्टालिन को हार का सामना करना पड़ा। उनके लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। इस सीट पर उन्हें कम चर्चित टीवीके वीएस बाबू के हाथों हार मिली।

    बाबू कभी द्रमुक में रहे। स्टालिन को 1991 के बाद पहली पर चुनावी हार का सामना करना पड़ा है। वह 2021 में राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। जबकि गीता जीवन और मा सुब्रमण्यम समेत दस मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा है। यहां तक कि उपमुख्यमंत्री उदायनिधि भी हारते-हारते बचे हैं। वह टीवीके उम्मीदवार से पीछे चल रहे थे, लेकिन अंतत: उन्हें जीत हासिल हुई।

    खबरें और भी

    मतगणना के दौरान जैसे ही यह साफ हो गया कि टीवीके अभूतपूर्व जीत की ओर बढ़ रही है तो पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक यहां पार्टी कार्यालय के बाहर एकत्र हो गए और पटाखे फोड़कर मिठाइयां बांटी।

    विजय के ड्राइवर का बेटा भी बना विधायक

    टीवीके के नेता विजय के लंबे समय समय से ड्राइवर और निजी सहायक रहे राजेंद्रन के 30 वर्षीय बेटे सबरीनाथन भी विधानसभा पहुंच गए हैं। वह टीवीके उम्मीदवार के रूप में विरुगंबक्कम सीट से 27 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

    अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन कर सकती है टीवीकेद्रमुक सांसद कलानिधि वीरस्वामी ने सोमवार को दावा किया कि राज्य में सरकार बनाने के लिए टीवीके प्रमुख विजय अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन कर सकते हैं। उन्होंने द्रमुक मुख्यालय में स्टालिन और अन्य नेताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि त्रिशंकु विधानसभा होने जा रही है। हमें यह देखना होगा कि क्या अन्नाद्रमुक टीवीके का समर्थन करेगी।