Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tamil Nadu Assembly Election : चेन्नई में बोले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, AIADMK के नेतृत्व में बनेगी हमारी सरकार

    By Neel RajputEdited By:
    Updated: Sun, 04 Apr 2021 05:26 PM (GMT+05:30)

    तमिलनाडु में 243 विधानसभा सीटों के लिए एक ही दिन छह अप्रैल को मतदान होना है। इसके चलते तमाम राजनीतिक पार्टियां जोरो-शोरों से प्रचार में लगी हैं और जीत ...और पढ़ें

    तमिलनाडु में सिंगल फेज में 6 अप्रैल को होगा मतदान
    तमिलनाडु में सिंगल फेज में 6 अप्रैल को होगा मतदान

    चेन्नई, एएनआइ। आगामी विधानसभा चुनावों के चलते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन दिनों तमिलनाडु में हैं। उन्होंने यहां रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राज्य में एआइएडीएमके के नेतृत्व में हम सरकार बनाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में हुए दो चरण के मतदान से यह साफ संकेत मिले हैं कि भारतीय जनता पार्टी जीत की तरफ आगे बढ़ रही है।

    बता दें कि तमिलनाडु में 243 विधानसभा सीटों के लिए एक ही दिन छह अप्रैल को मतदान होना है। इसके चलते तमाम राजनीतिक पार्टियां जोरो-शोरों से प्रचार में लगी हैं और जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं।