यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Telangana Polls: 'अगर अच्छी पार्टी को नहीं दिया वोट तो करना होगा मुश्किलों का सामना', जनता से बोले KCR
मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को कहा कि अगर जनता प्रदेश का विकास करने वाली एक अच्छी पार्टी को नहीं चुनती है तो बाद में उसे ही मुश्किलों का ...और पढ़ें

पीटीआई, आचमपेट। Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) ने गुरुवार को कहा कि अगर जनता प्रदेश का विकास करने वाली एक अच्छी पार्टी को नहीं चुनती है तो बाद में उसे ही मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
क्या कुछ बोले KCR?
केसीआर ने एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों पर ही निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के जो मुख्यमंत्री अपने राज्यों में पर्याप्त पेयजल और बिजली सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पाते हैं, वो चुनावी प्रचार के लिए यहां पर आएंगे और मतदाताओं को उपदेश देंगे।
उन्होंने कहा कि निजी तौर पर हम कुछ भी नहीं खोएंगे। यदि आप हमें हरा देंगे तो हम आराम करेंगे। हम न कुछ खोएंगे, न ही कुछ पाएंगे, लेकिन आप (लोग) हार जाएंगे। तेलंगाना के सेनानी और उसके लिए योगदान करने वाले के तौर पर आपको यह बताना और तेलंगाना का सही मार्गदर्शन करना मेरी जिम्मेदारी है।
.jpg)
कांग्रेस पर बरसे KCR
केसीआर ने ग्रैंड ओल्ड पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस तेलंगाना की भलाई के बजाय महज उस पर अपना दबदबा कायम करना चाहती है। कांग्रेस ने वादा किया था कि वह कर्नाटक में किसानों को 20 घंटे बिजली देगी, लेकिन पांच घंटे भी बिजली नहीं दे पा रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गृह राज्य भी किसानों को 24 घंटे बिजली नहीं मुहैया कराता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस सत्ता में आई तो सभी अहम योजनाओं को बंद कर देगी', जडचेरला में जमकर गरजे केसीआर
केसीआर ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद 50 साल तक शासन किया, लेकिन कभी भी दलित बंधु जैसी योजनाओं को लागू करने के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलितों को वोट बैंक की तरह समझा। उन्होंने कभी भी हमारे लिए काम नहीं किया।
यह भी पढ़ें: सत्तारूढ़ BRS का दावा, तेलंगाना को छोड़ सभी राज्यों में हो रही बिजली कटौती
इस दौरान उन्होंने भारत राष्ट्र समिति (BRS) के घोषणापत्र का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अगर बीआरएस दोबारा सत्ता में आई तो रायतू बंधु योजना के तहत सामाजिक पेंशन और सहायता धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी।