Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले एक्शन, 130 करोड़ रुपये से ज्यादा हुई चुनावी जब्ती

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 02:22 AM (IST)

    विधानसभा चुवाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद मंगलवार को तेलंगाना में चुनाव संबंधी जब्ती 130 करोड़ रुपये को पार कर गई। समाचार एजेंसी पीटीआई ...और पढ़ें

    Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना में 130 करोड़ रुपये से ज्यादा हुई चुनावी जब्ती (फोटो जागरण ग्राफिक्स)
    Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना में 130 करोड़ रुपये से ज्यादा हुई चुनावी जब्ती (फोटो जागरण ग्राफिक्स)

    पीटीआई, हैदराबाद। विधानसभा चुवाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद मंगलवार को तेलंगाना में चुनाव संबंधी जब्ती 130 करोड़ रुपये को पार कर गई।

    71.55 करोड़ रुपये नकदी की बरामद

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राज्य में चुनाव संबंधी जब्ती मामले में कुल 71.55 करोड़ रुपये नकद, 72.267 किलोग्राम सोना, 429 किलोग्राम चांदी बरामद की गई है। इसके अलावा 7.75 करोड़ रुपये से अधिक की शराब, 4.58 करोड़ रुपये का गांजा और 6.29 रुपये के अन्य सामान हैं।

    मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, करोड़ रुपये जब्त किए गए। राज्य में 30 नवंबर को मतदान होना है।

    यह भी पढ़ें- Karnataka: बड़ी मात्रा में नकदी बरामदगी की हो सीबीआई जांच, भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील

    इस बीच, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विकास राज ने राजनीतिक दलों को शांतिपूर्ण माहौल में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान कराने में सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों की शिकायतों पर ध्यान देने का भी वादा किया।

    यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने कबाड़ से कमाए 117 करोड़, 32.54 लाख वर्ग फुट का ऑफिस स्पेस भी हुआ खाली