यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Telangana Election Result 2023: पवन कल्याण का स्टारडम नहीं आया काम, जनसेना पार्टी के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त
खम्मम कोठागुडम व्रया असवरोपेटा कोडाद नगरकुर्नूल और तंदूर समेत आठ विधानसभा क्षेत्रों से पवन कल्याण की पार्टी ने चुनाव लड़ा था। जनसेना ने अपने एनडीए सहय ...और पढ़ें

HighLights
- आंध्र प्रदेश में टीडीपी के साथ गठबंधन की रणनीति पर फिर से विचार करने की जरूरत
- जनसेना ने अपने एनडीए सहयोगी भाजपा के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ा था
पीटीआई, हैदराबाद। अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जनसेना पार्टी के सभी आठ उम्मीदवारों की तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जमानत जब्त हो गई। पार्टी ने केवल कुकटपल्ले क्षेत्र में अच्छी लड़ाई लड़ी, जहां वह तीसरे स्थान पर रही, जबकि अन्य सीटों पर वह बुरी तरह हार गई।
पवन कल्याण की पार्टी ककटपल्ले, खम्मम, कोठागुडम, व्रया, असवरोपेटा, कोडाद, नगरकुर्नूल और तंदूर से चुनाव लड़ी थी। जनसेना ने अपने एनडीए सहयोगी भाजपा के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ा था। अभिनेता पवन कल्याण तेलंगाना के मतदाताओं पर अपना जादू चलाने में विफल रहे।
अब उन्हें विधानसभा चुनावों के लिए आंध्र प्रदेश में टीडीपी के साथ गठबंधन की रणनीति पर फिर से विचार करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ेंः COP28: शर्तों के चलते स्वच्छ ऊर्जा संकल्प से पीछे हटा भारत, कोयले के इस्तेमाल को समाप्त करने का संकल्प में था उल्लेख