Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तीसरी और अंतिम डिबेट से पहले हिेलेरी की ट्रंप पर बढ़त में आई गिरावट

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Wed, 19 Oct 2016 10:51 AM (IST)

    अमेरिका में राष्‍ट्रपति पद के लिए होने वाली तीसरी और अंतिम डिबेट से पहले हिलेरी ट्रंप से करीब छह अंकों से आगे चल रही हैं। अब तक हुई दोनों ही डिबेट के ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    वाशिंगटन (पीटीआई)। अमेरिका में आठ नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेट उम्मीद्वार हिलेरी क्लिंटन ने अपने प्रतिद्वंदी रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप पर छह अंकों से बढ़त बना ली है। फॉक्स न्यूज के एक ताजा सर्वे में यह बात सामने निकल कर आई है। मतदान से तीन सप्ताह पहले आए इस सर्वे को काफी अहम माना जा रहा है। राष्ट्रपति पद के लिए खड़े इन दोनों नेताओं के बीच अभी तीसरी और अंतिम डिबेट होनी बाकी है। अभी तक हुई दो डिबेट में भी हिलेरी ने ही बाजी मारी है।

    दूसरी डिबेट के बाद ट्रंप से करीब सात अंकों से हिलेरी आगे थीं, लेकिन अब इसमें एक अंक की गिरावट आई है। सर्वे के मुताबिक हिलेरी को जहां 45 फीसद लोग पसंद कर रहे हैं वहीं ट्रंप को 39 फीसद लाेग पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा ग्रे जॉनसन को पांच फीसद और ग्रीन पार्टी के जिल स्टेन को तीन फीसद लोगों ने अपनी पसंद बताया है।

    अपने पति के समर्थन में आई मेलेनिया, कहा- बयान पर ट्रंप को कर दें माफ

    इस सर्वे को सोमवार से शनिवार के बीच किया गया था, जिसमें हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया था। इस सर्वे में एक और खास बात निकलकर आई है। वह यह है कि जहां ट्रंंप को सात फीसद पुरुष पसंद करते हैं वहीं क्लिंटन करीब 17 फीसद महिलाओं में सबसे अधिक पॉपुलर हैं।

    हिलेरी और ट्रंप के बीच आखिरी डिबेट आज, बढ़त बनाने का भी लास्ट चांस

    अमेरिकी चुनाव से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

    खबरें और भी