Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डोनाल्ड ट्रंप ने यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया झूठा, कहा- विरोधी बना रहे माहौल

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Fri, 14 Oct 2016 06:28 PM (IST)

    डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों को झूठा करार दिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    वेस्ट पाम बीच, रायटर। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने पांच महिलाओं द्वारा लगाए गए यौन शोषण और छेड़छाड़ के आरोपों को झूठा करार दिया है। कहा है कि आठ नवंबर के मतदान से पहले हिलेरी क्लिंटन, मीडिया और गोलबंदी करने वाले विरोधी उनके खिलाफ माहौल बना रहे हैं। उनकी हर संभव कोशिश है कि ट्रंप को ह्वाइट हाउस न पहुंचने दिया जाए।

    कम होती लोकप्रियता के बीच गुरुवार को फ्लोरिडा की जनसभा में ट्रंप ने कहा, वह देश को संकट से उबारने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिन महिलाओं ने उन पर आरोप लगाए हैं-वास्तव में वह उनसे कभी नहीं मिले। उन्होंने आव्रजन नीति की समीक्षा की बात कही जिससे वर्क वीजा में कटौती करके अमेरिकी लोगों के लिए नौकरियों को बचाया जा सके।

    इस बीच राष्ट्रपति ओबामा की पत्नी मिशेल ने महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर ट्रंप पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनके बयानों और हरकतों से पता चलता है कि वह महिलाओं के बारे में कैसी सोच रखते हैं। उनके द्वारा महिलाओं से आपत्तिजनक व्यवहार करने के अनगिनत उदाहरण हैं। ऐसे व्यक्ति का राष्ट्रपति बनना निश्चित तौर पर अमेरिका के लिए अच्छा नहीं होगा। उप राष्ट्रपति जोय बिडेन ने भी महिलाओं के प्रति ट्रंप की सोच की निंदा की है।

    मुस्लिमों के बीच हुए सर्वे में उनके 70 फीसद वोट डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को मिलने के संकेत मिले हैं। माना जा रहा है कि ट्रंप की आक्रामक टिप्पणियों से मुस्लिमों का रुझान हिलेरी की ओर बढ़ा है।

    खबरें और भी

    पांच महिलाओं ने लगाए ट्रंप पर यौन शोषण का आरोप