विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यदि राष्‍ट्रपति चुनाव जीता तो ईमेल मामले में हिलेरी को भेजेंगे जेल: ट्रंप

By Kamal VermaEdited By:
Published: Mon, 10 Oct 2016 08:02 AM (IST)Updated: Mon, 10 Oct 2016 11:44 AM (IST)

ट्रंप ने आज दूसरी डिबेट के दौरान हिलेरी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि वह इस चुनाव को जीतने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोलंबिया (रॉयटर)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीद्वार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट उम्मीद्वार हिलेरी क्लिंटन के बीच आज हुई दूसरी डिबेट बेहद तीखी और आरोपों से भरी हुई रही। इस डिबेट में ट्रंंप ने हिलेरी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि वह राष्ट्रपति चुनाव में जीते तो ई-मेल डिलीट मामले में वह हिलेरी को जेल भिजवा देंगे।

ई-मामले में होगी स्पेशल प्रोसिक्यूटर की नियुक्ति

ट्रंप ने डिबेट में कहा कि हिलेरी ने विदेश मंत्री के अहम पद पर रहते हुए महत्वपूर्ण ई-मेल के लिए प्राइवेट सर्वर का इस्तेमाल किया था। उन्होंने एक बार फिर आरोप लगाया कि ऐसा करके हिलेरी ने देश की सुरक्षा को ताक पर रख उसे खतरेे में डाला था। रिपब्लिकन उम्मीद्वार ने कहा कि यदि वह चुनाव जीतने में कामयाब रहे तो इसके लिए स्पेशल प्रोसिक्यूटर नियुक्त करेंगे।

बोले ट्रंप, तुम्हें शर्म आनी चाहिए हिलेरी

ई-मेल मामले में ट्रंप ने बेहद तीखे शब्दों में हिलेरी पर निशाना साधते हुए यहां तक कहा कि उन्हें अपने किए इस काम पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह अच्छा है कि वह व्हाइट हाउस में नहीं हैं क्योंकि यदि वह वहां होते तो उन्हें जेल भेज दिया गया होता। गौरतलब हैै कि हिलेरी वर्ष 2009 से लेकर 2013 तक अमेरिका की विदेश मंत्री थीं।

महिलाओं पर दिए बयान बयान पर मांगी माफी

इस डिबेट से पहले ट्रंप का एक वीडियो सामने आने के बाद उनके ऊपर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे थे। इस डिबेट के दौरान ट्रंप ने महिलाओं पर किए गए अपने बयान के लिए एक बार फिर से सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर काफी शर्मिंदा हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि यह बात उन्होंनेे बंद कमरे में कही थी। इस मौके पर उन्होंने अमेरिका केे पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लुविंस्की के संबंधों पर भी तीखेे शब्दों में निंदा की। वहीं ट्रंप के आरोपों का जवाब देते हुए हिलेरी का कहना था कि वह राष्ट्रपति पद पर बैठने के लायक इंसान नहीं हैं।

अमेरिकी चुनाव: पहली डिबेट के बाद हिलेरी ट्रंप से चार फीसद अंकों से आगे

ट्रंप ने सभी को किया शर्मिंदा

ट्रंप के सामने आए वीडियो का जिक्र करते हुए हिलेरी ने कहा कि भले ही वीडियो में इस तरह की बातें करने वाला इंसान दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन इस बात को सब जानते हैं कि यह बातें किसने कहीं। उनका कहना था कि ट्रंप की इस हरकत से नाराज रिपब्लिकंस ने उनसे समर्थन भी वापस ले लिया है। अमेरिकी चुनाव के लिए चल रहे इस प्रोसेस के दौरान पिछले करीब 16 माह में यह पहला मौका है जब ट्रंप के ऊपर इस तरह का संगीन आरोप लगा हो। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए 8 नवंबर को मतदान होना है।

इनके दर्द को सुनकर कांप उठेगी आपकी भी रुह, हो जाएंगे बेचैन

डिबेट से पहले ही ट्रंप ने हिलेरी को दी थी धमकी

इस डिबेट की एक बेहद खास बात यह भी रही कि डिबेट में शामिल ऑडियंस में सबसे आगे बैठी चार महिलाएंं वो थीं जिनमें से तीन ने बिल क्लिंटन पर उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया था जबकि चौथी ने उनपर रेप का आरोप लगाया था। इनसे ट्रंप ने रविवार को डिबेट शुरू होने से पहले मुलाकात की थी और उस दौरान हिलेरी बचाव पक्ष के वकील की भूमिका में थीं। ट्रंप ने इस डिबेट से पहले ही हिलेरी को यह साफ कर दिया था कि वह अब बिल क्लिंटन के नाजायज संबंधों और उनके द्वारा किए गए कथित यौन शाषण के मामलों को इस डिबेट में उठाएंगे। वहीं हिलेरी ने भी ट्रंप के खिलाफ महिलाओं का द्वेष भरी नजरों से देखने का मामला उठाने की धमकी दी थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।