यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
US Election 2024: अगर ट्रम्प फिर बने राष्ट्रपति तो मुकदमों से बच जाएंगे! वकील ने बताया- दे सकते हैं ये तर्क
ट्रंप चुनाव जीतते हैं तो वह ऐसा करने की कोशिश करेंगे यह तर्क देते हुए कि उनके पद छोड़ने के बाद तक मुकदमा स्थगित कर दिया जाए क्योंकि राष्ट्रपति के रूप ...और पढ़ें

HighLights
- ट्रंप रिपब्लिकन नामांकन की दौड़ में सबसे आगे हैं
- अपराधिक मुकदमों का सामना कर रहे हैं ट्रंप
रॉयटर्स, वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रम्प के वकील शुक्रवार को कहा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति को मुकदमें सामना नहीं करना चाहिए। गौरतलब है कि, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और 18 सहयोगियों को जॉर्जिया में दोषी ठहराया गया है। उन पर राज्य में 2020 के चुनाव में उनकी हार को अवैध रूप से पलटने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।
वकील स्टीवन सैडो की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब न्यायाधीश के इस बात से जूझ रहे हैं की सुनवाई की तारीख कैसे तय की जाए। 2024 के चुनाव में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति जो बाइडन को चुनौती देने के मामले में ट्रंप रिपब्लिकन नामांकन की दौड़ में सबसे आगे हैं।
सैडो ने कहा कि अगर ट्रंप चुनाव जीतते हैं तो वह ऐसा करने की कोशिश करेंगे यह तर्क देते हुए कि उनके पद छोड़ने के बाद तक मुकदमा स्थगित कर दिया जाए क्योंकि राष्ट्रपति के रूप में उनकी जिम्मेदारियों में हस्तक्षेप होगा। ट्रम्प, जो अपराधिक मुकदमों का सामना कर रहे हैं, उन्होंने बार-बार 5 नवंबर, 2024 के चुनाव के बाद तक उनके खिलाफ केस की सुनवाई में देरी करने की मांग उठाई है।
सैडो की टिप्पणियां दर्शाती हैं कि ट्रम्प अपने अभियान और संभावनाओं का उपयोग किस प्रकार से उनके खिलाफ मुकदमों को टालने में कर सकते हैं।