यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अखिलेश बोले, विकास ही मेरी सरकार का मूल मंत्र
जागरण फोरम में सीएम अखिलेश यादव ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को बताया। इसके अलावा विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

लखनऊ। जागरण फोरम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा प्रदेश का विकास ही उनकी सरकार मूल लक्ष्य है। वो आलोचनाओं की परवाह किए बगैर प्रदेश के विकास के लिए कृतसंकल्प है। मुख्यमंत्री ने विकास, रोजगार से लेकर कानून व्यवस्था के बारे में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि सरकार के विकास कार्यों से विपक्ष बौखला चुकी है। लिहाजा वो आरोप लगाने के अलावा और क्या कर सकती है।
मुद्दाविहीन विपक्ष के लिए कानून है मुद्दा
उन्होंने कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष को केवल एक कानून व्यवस्था का मुद्दा दिखाई देता है। लेकिन हकीकत आम जनता के सामने हैं। सरकार के ऊपर आरोप लगते हैं कि थानों का यादवीकरण किया गया है। लेकिन वो चुनौती देेते हैं कि आरोप लगाने वाले लोग अपने आरोपों को पुष्ट करें। सरकार बिना किसी विभेद के साथ अपराधों पर लगाम लगा रही है। सस्ती लोकप्रियता के लिए ओछे आरोपों से विपक्ष को बचना चाहिए।
सड़क विकास के लिए सरकार गंभीर
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर काम बहुत तेजी से चल रहा है। और उम्मीद है कि अक्टूबर तक वो सड़क आम जनता के लिए खोल दी जाएगी। पूर्वांचल समाजवादी एक्सप्रेसवे पर काम तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। दिल्ली-सहारनपुर सड़क पर कुछ तकनीकी अड़चनों की वजह से दिक्कत आई थी। लेकिन उसे दूर करने की कोशिश की जा रही है। सरकार पूरे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया जागरण फोरम का उद्घाटन
कानपुर,वाराणसी में भी चाहते हैं मेट्रो
सरकार सड़कों से लेकर मेट्रो के विकास के लिए गंभीर है। कानपुर और वाराणसी में यूपी सरकार मेट्रो चलाना चाहती है। लेकिन इसके लिए केंद्र का समर्थन जरूरी है। सीएम ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए हम बहुत सी योजनाओं पर काम कर रहे हैं। हालांकि अफसोस की बात ये है कि वो लोग अपने कामों का प्रचार नहीं कर पाते हैं। लैपटॉप के जरिए सरकार ने यूपी के छात्रों को एक नया माहौल दिया है। लोग लैपटॉप का विरोध करते थे कि सपा सरकार छात्रों के हाथ में झुनझुना थमा रही है। लेकिन हकीकत सभी के सामने है।
डेयरी और गन्ना किसानों के लिए सरकार गंभीर
डेयरी डेवलपेंट के लिए सरकार कामधेनू योजना पर काम कर रही है। सरकार के प्रयासों से आज उत्तर प्रदेश दुग्ध उत्पादन में देश में सर्वोच्च पायदान पर है। यूपी सरकार गन्ना किसानों और चीनी उद्योग के विकास के लिए गंभीर है। आजमगढ़ में रिकॉर्ड 9 महीने में चीनी मिल का आधुनिकीकरण साबित कर दिया है कि यूपी सरकार विकास का नया मॉडल पेश कर रही है।

