Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghosi By-Election 2023: चुनावी रण तैयार, आज अखिलेश तो दो सितंबर को CM योगी दिखाएंगे दमखम

    By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 05:30 AM (IST)

    Ghosi Byelection 2023 घोसी उपचुनाव के लिए भाजपा व सपा दोनों ही दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को वहां चुनावी जनसभाओं को ...और पढ़ें

    Ghosi Byelection 2023: चुनावी रण तैयार, आज अखिलेश तो दो सितंबर को CM योगी दिखाएंगे दमखम
    Ghosi Byelection 2023: चुनावी रण तैयार, आज अखिलेश तो दो सितंबर को CM योगी दिखाएंगे दमखम

    HighLights

    1. भाजपा व सपा दोनों ही पार्टियों ने उपचुनाव में झोंकी ताकत
    2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दो सितंबर को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभाएं करेंगे।

    लखनऊ, राज्य ब्यूरो, लखनऊ। घोसी उपचुनाव के लिए भाजपा व सपा दोनों ही दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को वहां चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दो सितंबर को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभाएं करेंगे।

    अखिलेश ने संभाली चुनाव की कमान

    लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे घोसी विधानसभा सीट का उपचुनाव सपा व भाजपा दोनों ही दलों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार चुनाव की कमान खुद संभाल ली है।

    अखिलेश आज करेंगे प्रचार

    उन्होंने सपा प्रत्याशी को जिताने के लिए वरिष्ठ नेताओं की पूरी टीम झोंक दी है। खुद अखिलेश यादव भी 29 अगस्त यानी आज प्रचार करने घोसी जा रहे हैं। इससे पहले अखिलेश कई उपचुनाव में प्रचार करने नहीं गए थे। यहां तक की वे आजमगढ़ लोकसभा सीट के उपचुनाव में भी प्रचार करने नहीं गए थे।

    भाजपा ने भी केंद्रीय मंत्रियों से लेकर प्रदेश सरकार के मंत्रियों को वहां चुनाव प्रचार में लगा रखा है। पांच सितंबर को यहां वोट डाले जाएंगे। इससे पहले दो सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घोसी पहुंचकर पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के समर्थन में माहौल बनाएंगे।

    खबरें और भी