Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mission 2024: भाजपा का वार, कांग्रेस भी तैयार... अमेठी के लिए ब्राह्मण व दलित चेहरे की तलाश

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 06:41 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 अमेठी संसदीय क्षेत्र का सलोन विधान सभा रायबरेली जिले का हिस्सा है। भाजपा ने रायबरेली में पासी नेता बुद्धीलाल को अध्यक्ष बनाकर ...और पढ़ें

    Mission 2024: भाजपा का वार, कांग्रेस भी तैयार... अमेठी के लिए ब्राह्मण व दलित चेहरे की तलाश
    Mission 2024: भाजपा का वार, कांग्रेस भी तैयार... अमेठी के लिए ब्राह्मण व दलित चेहरे की तलाश

    Mission 2024: अमेठी, दिलीप सिंह। भाजपा में बदलाव के बाद कांग्रेस में भी सरगर्मी बढ़ गई है। आम चुनाव 2024 में जीत के लिए अभी से ही अमेठी में दोनों ही दल अपने-अपने स्तर पर संगठन को मजबूत व धारदार बनाने के काम में लगे हैं। भाजपा ने शुक्रवार को पांच वर्षों से अध्यक्ष पद संभाल रहे दुर्गेश त्रिपाठी को हटाकर उनके स्थान पर अनुभवी व निर्विवाद ब्राह्मण नेता राम प्रसाद मिश्र को अध्यक्ष बनाकर बड़ी लकीर खींच दी है।

    यह भी पढ़ें: Anantnag Encounter: 72 घंटे से जारी मुठभेड़, घने जंगल-गुफाएं बनी बाधा; आतंकियों के खात्मे के लिए अभियान शुरू

    कांग्रेस को सता रहा यह डर

    वहीं अमेठी संसदीय क्षेत्र का सलोन विधान सभा रायबरेली जिले का हिस्सा है। भाजपा ने रायबरेली में पासी नेता बुद्धीलाल को अध्यक्ष बनाकर सलोन में भी राजनीतिक समीकरण दुरुस्त करने की कोशिश की है। बदले हुए हालात में कांग्रेस अमेठी में जिलाध्यक्ष पद को लेकर ऐसे चेहरे की तलाश में जुटी है, जो अमेठी के साथ ही रायबरेली पर भी अपना प्रभाव डाल सके। कांग्रेस को डर है कि पासी बाहुल्य सलोन में भाजपा के नए अध्यक्ष बुद्धीलाल पासी, विधायक आशोक कुमार के साथ मिलकर आम चुनाव 2024 में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के पक्ष में बड़ा गुल खिला सकते हैं।

    कतार लंबी, लेकिन दो नामों पर चल रहा मंथन

    कांग्रेस के उच्च पदस्त लोगों की मानें तो अमेठी-रायबरेली सीट पर गांधी परिवार का लड़ना काफी हद तक तय हो चुका है। कौन, कहां से लड़ेगा। इसका फैसला होना अभी बाकी है। चुनावी रणभूमि में गांधी परिवार के उतरने से पहले पार्टी हर स्तर पर अपना संगठन व समीकरण दोनों ही मजबूत कर लेना चाहती है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कांग्रेस मजबूत व आम जनमानस में पकड़ रखने वाले ब्राह्मण व दलित चेहरे की तलाश में जुटी है। पार्टी के लोगों की मानें तो ऊपर जामों के ब्राह्मण व बहादुरपुर से आने वाले दलित नेता के नाम को लेकर मंथन भी चल रहा है। वैसे बदले हुए हालात में भी कांग्रेस में जिलाध्यक्ष बनने की चाहत रखने वाले नेताओं की कतार लंबी है।

    संगठन सृजन का चल रहा कार्यक्रम

    कांग्रेस महामंत्री व प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहाकि संसदीय क्षेत्र में पार्टी संगठन सृजन का कार्यक्रम चला रही है। गांव-गांव संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है। कांग्रेस का संगठन भाजपा को मात देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    खबरें और भी