विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी चुनावः पंकज सिंह को मिला नोएडा से टिकट, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मिलेगी एतिहासिक जीत'

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 23 Jan 2017 08:52 AM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 04:26 PM (IST)

सपा ने जिले की तीनों सीटों पर गुर्जर प्रत्याशी खड़े कर दिए। अब पंकज सिंह को टिकट दिए जाने के बाद जिले के ठाकुर मतदाता एकजुट हो सकता है।

यूपी चुनावः पंकज सिंह को मिला नोएडा से टिकट, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मिलेगी एतिहासिक जीत'
यूपी चुनावः पंकज सिंह को मिला नोएडा से टिकट, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मिलेगी एतिहासिक जीत'

नोएडा (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 155 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में भाजपा के गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को नोएडा से टिकट दे दिया गया है।

नोएडा को भाजपा की पांचवीं सबसे सुरक्षित माना जाता है। 2012 में बने इस विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा बड़े अंतर (2014 उपचुनाव) से जीत हासिल कर चुकी है। उत्तर प्रदेश भाजपा के महासचिव और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह के नाम पर चल रही रस्साकशी खत्म होने के साथ अब पूरी भाजपा मुकाबले के लिए तैयार है।

सांसद बोले, एतिहासिक जीत दिलाकर विधानसभा पहुंचाएंगे

पंकज सिंह को केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद महेश शर्मा का साथ मिला है। पंकज सिंह को टिकट मिलने पर खुशी जताते हुए महेश शर्मा ने कहा कि पंकज सिंह पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। गौतमबुद्ध नगर के सभी कार्यकर्ता मिलकर उन्हें एतिहासिक जीत दिलाकर विधानसभा पहुंचाएंगे।

रविवार लगा अटकलों पर विराम

वहीं, भाजपा ने एक तीर से कई निशाने साधते हुए नोएडा विधानसभा सीट पर पंकज सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। माना जा रहा है कि पंकज सिंह के कद का लाभ भाजपा को जिले की तीनों सीटों के साथ-साथ आस-पास की सीटों पर भी मिलेगा। साथ ही जिले की गुटबाजी भी खत्म होगी। गुर्जर मतदाता जो अभी तक दूसरी ओर टकटकी लगाए देख रहा था उसे भी संजीवनी मिलेगी।

भाजपा के लिए ज्यादा मुफीद है नोएडा सीट

पंकज सिंह को साहिबाबाद और नोएडा से टिकट दिए जाने की अटकलों ने पिछले दस दिन में जोर पकड़ा था। नोएडा विधानसभा सीट के गठन के बाद से दो बार चुनाव हुए हैं। दोनों बार इस सीट पर भाजपा को जीत मिली है। लोकसभा में भी यह सीट भाजपा के पास है, इसलिए इस सीट को भाजपा के लिए ज्यादा मुफीद माना जा रहा है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर ठाकुर प्रत्याशी खड़ा किया था। बाद में सपा ने ठाकुर का टिकट काटकर गुर्जर को दे दिया।

ठाकुर मतदाता के एकजुट होने की उम्मीद

इतना ही नहीं सपा ने जिले की तीनों सीटों पर गुर्जर प्रत्याशी खड़े कर दिए। इससे कहीं न कहीं ठाकुर मतदाताओं में नाराजगी चल रही थी। पंकज सिंह को टिकट दिए जाने के बाद जिले के ठाकुर मतदाता एकजुट हो सकता है। नोएडा सीट के गठन से पहले यह क्षेत्र दादरी विधानसभा से जुड़ा था। दादरी विधानसभा सीट कई बार भाजपा के पास रही। भाजपा से इस सीट पर गुर्जर प्रत्याशी चुनाव लड़ते रहे हैं।

नोएडा सीट बनने के बाद गुर्जर प्रत्याशी को भाजपा से टिकट नहीं

नोएडा विधानसभा बनने के बाद भाजपा ने इस सीट पर गुर्जर प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया। इसके पीछे भाजपा में एक केंद्रीय मंत्री के दखल के चलते गुर्जर प्रत्याशी को दरकिनार कर दिया गया। इससे भाजपा में गुटबाजी पनपने लगी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।