विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रीता ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- नोटबंदी पर जनता मोदी के साथ

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 11 Dec 2016 04:26 PM (IST)Updated: Mon, 12 Dec 2016 07:46 PM (IST)

नोटबंदी पर दिए गए बयान पर सवाल करते हुए रीता ने कहा कि राहुल गांधी को भूकंप लाने में 30 दिन क्यों लग गए।

News Article Hero Image

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। नोटबंदी पर दिए गए बयान पर सवाल करते हुए रीता ने कहा कि राहुल गांधी को भूकंप लाने में 30 दिन क्यों लग गए। यदि राहुल गांधी के पास कुछ है तो वह लोगों के सामने रखने में समय क्यों ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी पर लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं।

एक निजी कार्यक्रम में शरीक हुईं रीता बहुगुणा जोशी ने पत्रकारों से नोटबंदी पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी की शुरुआत में लोगों को जरूर दिक्कतें हुईं लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। सिस्टम से बाहर 12 लाख करोड़ रुपये बैंकों के पास आए हैं। इस फैसले के भविष्य में सुखद परिणाम होंगे और लोगों को लाभ होगा। रीता ने कहा विपक्ष ने नोटबंदी पर भारत बंद जैसे तमाम प्रयास किए लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का किडनी ट्रांसप्लांट सफल, ICU में शिफ्ट

रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि बैंक की लाइन में लोगों के मरने की बात कहकर मुआवजा देने वाली प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड, पूर्वांचल में किसानों की मौत पर मुआवजा नहीं दिया। कैशलेस इंडिया की तरफ बढ़ रहे कदम पर उन्होंने कहा कि यूथ तेजी से कैशलेस होने जा रहा है हांलाकि कुछ समय लगेगा। अगर 50 प्रतिशत भी लोग कैशलेस होंगे तो यह केंद्र सरकार की एक बड़ी सफलता होगी।

नोटबंदी का असर, मुश्किल दौर में हस्तशिल्प उद्योग

कांग्रेस छोड़ने पर रीता ने कहा कि 2 कारणों से उन्होंने कांग्रेस से किनारा किया। सपा और बसपा प्रदेश को लूट रहे हैं फिर भी सत्ता में बार-बार यही लोग रिपीट हो रहे हैं। कांग्रेस में रहकर इतना संघर्ष और आंदोलन किया, लेकिन राहुल गांधी की लीडरशिप में प्रदेश को लाभ नहीं मिला। पार्टी की कमान पीके जैसे पोल डायरेक्टर के हाथों में सौंप दी गई। वो नेताओं को आदेश देने लगे। पीके ने कांग्रेस को फेल कर दिया। जो पार्टी गठबंधन में भी 50 सीटें लाने का दावा कर रही हो, इससे बड़ी हताशा क्या होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर गठबंधन भी करती है तो प्रदेश में केवल 20 सीटें ही ला पाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।