विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी चुनाव 2017: सपा न बसपा अब भाजपा देगी आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 09 Feb 2017 07:28 PM (IST)Updated: Thu, 09 Feb 2017 09:36 PM (IST)

भाजपा नेताओं ने आज कहा कि सपा और और बसपा के शासन को लोगों ठीक से देख लिया है। अब भाजपा सरकार बहुमत में आकर आत्मनिर्भर प्रदेश बनाएगी।

यूपी चुनाव 2017: सपा न बसपा अब भाजपा देगी आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश
यूपी चुनाव 2017: सपा न बसपा अब भाजपा देगी आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश

लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा नेताओं ने आज कहा कि सपा और और बसपा के शासन को लोगों ठीक से देख लिया है। अब भाजपा उत्तम प्रदेश बनाएगी। भाजपा नेताओं का आरोप है कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में अराजकता का माहौल बना रहा है। यहां लूट, डकैती और दुष्कर्म की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। सपा ही नहीं बसपा ने भी इससे पूर्व विकास की रफ्तार को रके रखा। एक परिवार ने पूरे प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है। इस बार जनता परिवारवाद का तिलिस्म तोड़ देगी। अब भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत में आकर प्रदेश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी।

यह भी पढ़ें- Elections 2017: आसाराम का बेटा नारायण साई चुनाव मैदान में उतरेगा

परिवारवाद का तिलिस्म टूटेगा

गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत के बीसलपुर व शाहजहांपुर की सभाओं में कहा कि परिवारवाद की राजनीति ने उत्तर प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया। परिवारवाद का तिलिस्म इस बार जनता तोडऩे जा रही है। भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। कांग्रेस और सपा गठबंधन पर करारे प्रहार करते हुए कहा कि संघ लोक सेवा आयोग तक को सपा ने नहीं बख्शा। यहां 86 में से 56 नियुक्तियां जाति विशेष की हुई। उप्र में डेढ़ लाख पद पुलिस में और ढाई लाख शिक्षकों के खाली पड़े हैं। सरकार ध्यान ही नहीं दे रही। भाजपा सरकार आने पर पारदर्शी ढंग से पांच लाख नौकरियों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। प्रक्रिया आइने की तरह साफ सुथरी होगी। योगी ने कहा कि बसपा और सपा ने उप्र का विकास पूरी तरह से रोक दिया है। भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत में आकर उप्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी।

यह भी पढ़ें- Election: असंतोष दबाने के लिए भाजपा की महत्व बढ़ाओ रणनीति

भाजपा ही खत्म कर सकती अराजकता

केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि सपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में अराजकता का माहौल है। लूट, डकैती, दुष्कर्म की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश से अराजकता खत्म कर सकती है। कलराज मिश्र ने लखीमपुर और सीतापुर के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में किसानों को उनका बकाया नहीं मिला है। सिर्फ चिढ़ाने के लिए उन्हें 50-50 रुपये के चेक भेज दिए गए। युवाओं को रोजगार के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। जिस शासन में प्रतिभा का इस तरह अनादर होता हो, उस शासन को उखाड़ फेंकना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी -अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। कहा कि दोनों वंश परंपरा के परिणाम हैं। सपा-कांग्रेस के गठबंधन को विफलता का प्रतीक करार दिया। देश को गुमराह कर जातिवाद के आधार पर सरकार बनाने वाले लोगों ने ही देश का नुकसान किया है। गन्ना किसानों से कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद तत्काल बकाया भुगतान कराया जाएगा। केंद्र ने यूपी को जो पैसा भेजा सत्ताधारी दल ने उसका दुरुपयोग किया है।

यह भी पढ़ें-सिर मुडवाकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में धांधली का विरोध

बुआ या बबुआ किसी को नहीं छोड़ेगी भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सपा एवं बसपा पर तीखे वार करते हुए कहा कि भाजपा की जीत तय है और वे प्रत्याशियों को जिताने नहीं विरोधियों की जमानत जब्त कराने आए हैं। पिछले 15 वर्ष के भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी। भ्रष्टाचारी जेल में होंगे, फिर चाहे वह मुख्यमंत्री क्यों न हो? बुआ हों या बबुआ, भाजपा छोड़ेगी नहीं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केशव ने सिरसागंज और टूंडला की जनसभाओं में कहा कि सत्ता में आए, तो कैबिनेट की पहली बैठक का पहला फैसला होगा किसानों का कर्ज माफ। किसान कर्ज लेंगे, तो ब्याज सरकार देगी। 2014 के लोकसभा चुनाव में बेईमानी का आरोप लगाते हुए कहा, जनता को उसका बदला लेना है। भ्रष्टाचारियों को हर हाल में जेल भेजा जाएगा। कहा कि पीएम के संबोधन पर कांग्रेसी संसद में न आने की धमकी देते हैं, कांग्रेस को तो जनता ने ही संसद से बाहर कर दिया। अगली बार ये 22 भी नहीं पहुंचेंगे। मंच से भू माफिया को चेतावनी देते हुए कहा 11 मार्च तक जमीनों को खाली कर दें। इसके बाद जमीनें तो खाली होंगी ही, कार्रवाई भी सख्त होगी। सपा -बसपा को कैंसर बताते हुए कहा ताकत आपके हाथ में है। वोट का टीका लगाइए, बीमारी दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Election 2017: अमित शाह बोले दो शहजादे मिलकर लूटने आए यूपी

सपा-बसपा कीचड़, खिलेगा कमल: राजनाथ

मथुरा और बागपत सभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा-बसपा कीचड़ हो चुके हैं, अब कमल ही खिलेगा। किसानों का ऋण माफ होगा। उप्र से ही देश की दिशा और दशा तय होती है। मुख्यमंत्री ने गठबंधन करके मुलायम की पूरी मेहनत पर ही पानी फेर दिया। मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा मार्ग बनेगा। सपा-कांग्र्रेस गठबंधन पर तंज कसते हुए गृहमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को पता नहीं कि वे जिस साइकिल पर बैठे हैं, वह पंचर है। मुख्यमंत्री ने मुलायम की पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया है। केंद्र में जबसे भाजपा की सरकार आई है, दुनिया में भारत का डंका बजा है। आगे भी कभी भारत का सिर झुकने नहीं देंगे। जनता से पूछा कि बिजली आ रही है या नहीं? जवाब आया नहीं। बिल तो आ रहा होगा, जवाब हां में आया तो बोले- यही तो विकास हुआ है। धान, गेहूं की सरकारी खरीद हुई, आलू का सही दाम मिला, टेल तक पानी पहुंचा, जुगाड़ तो चल ही रहा होगा.. सभी बातों का जवाब ना मिला तो बोले इस सरकार आने दो, तुम्हारी जुगाड़ चलेगी नहीं, दौड़ेगी। श्री ङ्क्षसह ने कहा कि सीमा पर सेना को साफ कहा गया है कि पहले गोली चलनी नहीं चाहिए। उधर से गोली आती है तो फिर भारत की ओर से चलने वाली गोलियों को गिना नहीं जाना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।