Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Election 2017: अमित शाह बोले दो शहजादे मिलकर लूटने आए यूपी

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Wed, 08 Feb 2017 10:35 PM (GMT+05:30)

    रामपुर जनसभा में भाजपा अध्य्क्ष अमित शाह ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन करके दो शहजादे प्रदेश लूटने आये हैं। एक से मां तो दूसरे से पिता परेशान हैं। ...और पढ़ें

    Election 2017: अमित शाह बोले दो शहजादे मिलकर लूटने आए यूपी
    Election 2017: अमित शाह बोले दो शहजादे मिलकर लूटने आए यूपी

    लखनऊ (जेएनएन)। रामपुर के बिलासपुर और बागपत के बड़ौत जनसभा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन करके झूठ की योजना बना रही हैं। एक शहजादे से मां तो दूसरे से पिता परेशान हैं। दो शहजादे प्रदेश लूटने आये हैं। राहुल बाबा पूछते हैं ढाई साल में नरेंद्र मोदी ने क्या किया। पर हम कहते हैं साठ साल में आपने क्या किया। हमने देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया।

    यह भी पढ़ें- UP election: कांग्रेस-सपा के बीच तालमेल और टकराव का गठबंधन

    संसद में कांग्रेस के नेता पूछते हैं कि पाकिस्तान से गोली अब भी चल रही है फर्क क्या आया। हम कहते हैं कि पहले शुरुआत पाकिस्तान की सेना करती थी और अंत भी पर अब शुरुआत पाकिस्तान करता पर अंत भारत की फौज करती है।प्रदेश में भर्ती घोटाले, बिजली वितरण घोटाला किया गया। जाति विशेष के लोगों को नौकरी दी गई। भाजपा की सरकार बनने पर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरी में साक्षात्कार ख़त्म कर दिए जाएंगे। सबसे ज्यादा नंबर लेन वाले को घर बैठे नियुक्ति पत्र मिलेगा। गन्ना किसानों को 14 दिन में खाते में होगा भुगतान ।

    यह भी पढ़ें-आजम के पास बुद्धि होती तो फटकार न खाते : योगी आदित्यनाथ

    प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर हर महिला की सुरक्षा होगी। सपा सरकार मे लैपटॉप जाति विशेष के छात्रो को मिले है।.भाजपा की सरकार में सबको मिलेंगे। किसानों के पशु धन चोरी करने वालो के बुरे दिन आने वाले हैं। भाजपा की सरकार बनाने पर सात दिन में भूमाफिया जेल में होंगे। मोदी ने हर साल यूपी को एक लाख करोड़ रुपया पिछली कांग्रेस सरकार से ज्यादा दिया है वो रुपया समाजवादी सरकार के कार्यकर्त्ता खा गए। जिसका नतीजा यह है कि लूना पर घूमने वाले सपाई आज ऑडी में घूम रहे हैं। अपनी हार तय मानकर अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। एक ने देश को लूटा और दूसरे ने प्रदेश को। सरकार बनते ही पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Election: असंतोष दबाने के लिए भाजपा की महत्व बढ़ाओ रणनीति

    यांत्रिक कत्लखानों बंद होंगे

    अमित शाह ने बड़ौत में ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही यांत्रिक कत्लखानों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। छोटे व सीमांत किसानों का ऋण माफ करने के अलावा अगले लोन पर उनसे कोई सूद नहीं लिया जाएगा। यूपी को देश का नंबर वन राज्य बनाने की घोषणा करते हुए उन्होंने बेटियों को कालेज तक की शिक्षा और बेटों को 12वीं तक शिक्षा मुफ्त करने की भी घोषणा की। उनके निशाने पर सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा भी रही।

    खबरें और भी