यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amit Shah Uttarakhand Visit: जीत की राह दिखाने आज आ रहे हैं अमित शाह, हैट्रिक के लिए मजबूत करेंगे चुनावी पिच
Amit Shah Uttarakhand Visit उत्तराखंड में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से विजय रथ पर सवार भाजपा की नजर अब हैट्रिक बनाने पर है। इसी के अनुरूप वह तैयारियों ...और पढ़ें

HighLights
- आज उत्तराखंड आ रहे हैं अमित शाह
- भाजपा की नजर अब हैट्रिक पर है
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से विजय रथ पर सवार भाजपा की नजर अब हैट्रिक बनाने पर है। इसी के अनुरूप वह तैयारियों में जुटी है और पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी इस पर नजर रखे हुए है। इसी कड़ी में शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भी लगभग डेढ़ घंटे का समय सांगठनिक कार्यों के लिए दिया है। वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में सरकार और संगठन से विमर्श करेंगे। प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ बैठक में लोकसभा चुनाव में इंटरनेट मीडिया के ज्यादा से ज्यादा उपयोग पर चर्चा हो सकती है।
यह भी पढ़ें- कुमाऊं में अल्मोड़ा, नैनीताल सीट पर जीत का रास्ता बनाएगा पीएम मोदी का दौरा, भाजपा साध रही एक साथ कई समीकरण
भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे अमित शाह

प्रदेश भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के मद्देनजर कुछ समय सांगठनिक गतिविधियों के लिए भी मांगा गया था। इस सिलसिले में प्रदेश भाजपा ने बैठकों का क्रम तैयार कर गृह मंत्री को भेजा था। भाजपा सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री ने इस पर स्वीकृति दे दी है। वह लगभग आठ बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और साढ़े नौ बजे तक वहां रहेंगे।
इस दौरान वह पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों, प्रांतीय मीडिया टीम, आइटी टीम के साथ ही मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व उनके मीडिया प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। करीब पौन घंटे का समय आरक्षित रखा गया है। इस दौरान वह मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रांतीय टोली के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- CM Yogi Uttarakhand Visit: तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंचे योगी आदित्यनाथ, सीएम धामी से की मुलाकात