Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mission 2024: बागेश्वर की जीत से खुले आगे के रास्ते, लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने बनाया ये प्लान

    By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 05:30 AM (IST)

    Mission 2024 बागेश्वर सीट के उपचुनाव में जीत के बावजूद भाजपा संगठन हमेशा तरह इस बार भी विश्लेषण करेगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा करते हुए कह ...और पढ़ें

    Mission 2024: बागेश्वर की जीत से खुले आगे के रास्ते, लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने बनाया ये प्लान
    Mission 2024: बागेश्वर की जीत से खुले आगे के रास्ते, लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने बनाया ये प्लान

    HighLights

    1. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकार वार्ता में कही बात
    2. विश्लेषण कर आने वाले चुनावों के लिए तैयार होगी रणनीति

    देहरादून, राज्य ब्यूरो। विधानसभा की बागेश्वर सीट के उपचुनाव में जीत के बावजूद भाजपा संगठन हमेशा तरह इस बार भी विश्लेषण करेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विश्लेषण के आधार पर आगामी चुनावों में जनता का और अधिक विश्वास हासिल करने के दृष्टिगत रणनीति तैयार की जाएगी।

    उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बागेश्वर में पार्टी को लगातार पांचवीं जीत मिली है, आगामी निकाय व लोकसभा चुनावों में भी पार्टी की जीत का अनवरत अभियान यूं ही जारी रहेगा।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में अधिकांश आंकड़े भाजपा के पक्ष में रहे हैं। पिछले चुनाव में भाजपा को 32211 मत मिले थे, जबकि इस बार 33247 मत प्राप्त हुए। वह भी तब जबकि पिछली बार की तुलना में सात प्रतिशत मतदान कम हुआ।

    भाजपा प्रत्याशी ने मतगणना के कुल 15 चक्रों में से 13 में जीत दर्ज। 188 बूथों में से पार्टी को 115 यानी लगभग 61 प्रतिशत में भाजपा ने बढ़त बनाई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने छल व धनबल जैसे हथकंडे अपनाए, जिन्हें जनता ने पूरी तरह से नकार दिया।

    11 से 15 सितंबर तक लोकसभा स्तर पर बैठकें

    आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा इस अभियान में सांसदों और विधायकों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने जा रही है। भट्ट ने बताया कि इसी कड़ी में 11 से 15 सितंबर तक लोकसभा क्षेत्र स्तर पर सांसदों व विधायकों की उपस्थिति में बैठकें होंगी, जिनमें सरकार और पार्टी की उपलब्धियों पर चर्चा होगी।

    खबरें और भी

    इसके अलावा लोकसभा क्षेत्रों की सभी मंडल इकाइयों के अध्यक्ष व महामंत्रियों का प्रशिक्षण वर्ग भी होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए जाएंगे।

    जिलों में अगले सप्ताह रवाना होंगे पर्यवेक्षक

    भट्ट ने बताया कि नगर निकाय चुनावों की तैयारी के दृष्टिगत प्रत्याशियों के पैनल तय करने के उद्देश्य से अगले सप्ताह से सभी जिलों में पार्टी पर्यवेक्षक भेजेगी। पर्यवेक्षक संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार करने के साथ ही एससी-एसटी व महिला आरक्षण और सामान्य वर्ग सभी संभावनाओं पर विचार करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद बिष्ट व मुकेश कोली, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।