विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून की रैली में दादी इंदिरा गांधी को याद कर भावुक हुए राहुल, बोले- मेरे परिवार ने भी दिया बलिदान

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 16 Dec 2021 04:20 PM (IST)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में हुई विजय सम्मान रैली में भाजपा पर जमकर हमला ...और पढ़ें

विजय सम्मान रैली में राहुल गांधी का हमला
विजय सम्मान रैली में राहुल गांधी का हमला

नई दिल्ली, पेट्र। उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज उत्तराखंड में पार्टी के चुनावी कैंपेन की शुरुआत की। राहुल गांधी देहरादून के परेड ग्राउंड में हुई विजय सम्मान रैली में पहुंचे थे। इस दौरान राहुल ने भाजपा पर जमकर शब्द बाण चलाए। साथ ही उन्होंने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में शहीद हुए देश के जवानों को भी याद किया।

राहुल गांधी ने कहा, 'उत्तराखंड ने हिंदुस्तान को सबसे ज्यादा अपना खून दिया है और हमेशा देता रहेगा। 1971 में बांग्लादेश की लड़ाई हुई, पाकिस्तान ने सिर्फ 13 दिन में अपना सिर झुका दिया था। आमतौर पर एक युद्ध 6 महीने या एक साल के लिए लड़ा जाता है। अमेरिका ने अफगानिस्तान को हराने में 20 साल लगा दिए, लेकिन भारत ने पाकिस्तान को सिर्फ 13 दिनों में ही हरा दिया। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि भारत एकजुट था।'

उत्तराखंड के परिवारों की तरह मेरे परिवार ने दिया बलिदान

राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड के परिवारों की तरह मेरे परिवार ने भी देश के लिए बलिदान दिया। उत्तराखंड के साथ मेरा इसी तरह का नाता है। राहुल ने आगे कहा, 'जिस तरह से उत्तराखंड के हजारों परिवारों ने देश के सम्मान के लिए अपने परिजनों को खो दिया, उसी तरह से मेरे परिवार ने भी बलिदान दिया है।'

दादी के बहाने मोदी सरकार पर हमला

अपनी दादी और पूर्व पीएम स्वर्गीय इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि उन्होंने देश के लिए 32 गोलियां खाईं, लेकिन आज दिल्ली में 1971 की युद्ध की वर्षगांठ पर हुए एक कार्यक्रम में उनका नाम तक नहीं लिया गया, लेकिन जिन परिवारों ने राष्ट्र के लिए कोई बलिदान नहीं दिया, वे इसे महसूस नहीं कर सकते।

पूंजिपतियों के लिए चलाई जा रही सरकार

राहुल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लोगों को कमजोर किया जा रहा है, उन्हें आपस में लड़ाया जा रहा है। कमजोर लोगों को मारा जा रहा है। पूरी की पूरी सरकार दो-तीन पूंजीपतियों के लिए चलाई जा रही है। काले कानून किसानों की मदद के लिए नहीं उनको खत्म करने के लिए बनाए गए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।