विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसेंबली इलेक्‍शन: 55 विधायकों की संपत्ति में जबरदस्‍त उछाल

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Thu, 09 Feb 2017 07:15 AM (IST)

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 2012 में विधायक बने 60 विधायकों में से 55 की संपत्ति में जबरदस्‍त उछाल आया है। हालांकि कुछ की संपत्ति में गिरावट भी आई।

एसेंबली इलेक्‍शन: 55 विधायकों की संपत्ति में जबरदस्‍त उछाल
एसेंबली इलेक्‍शन: 55 विधायकों की संपत्ति में जबरदस्‍त उछाल

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: समाज सेवा के 'कारोबार' में खासा उछाल दर्ज किया गया। उत्तराखंड के 60 विधायकों की संपत्ति का लेखा-जोखा इसकी तस्दीक कर रहा है। 2012 में विधायक बनने वाले 60 लोगों ने 2017 में भी नामांकन किया है। इनमें से 55 विधायकों की संपत्ति में जबरदस्त उछाल आया, वहीं पांच माननीयों की संपत्ति में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई है। प्रत्याशियों द्वारा दाखिल शपथ पत्रों के अध्ययन पर आधारिक एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स(एडीआर) की रिपोर्ट पर गौर करें तो उत्तराखंड के माननीयों की संपत्ति में औसतन 96 फीसद की वृद्धि हुई है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देेनजर एडीआर ने तमाम प्रत्याशियों की आय का लेखा-जोखा जारी किया था। वहीं,एसोसिएशन ने माननीयों की संपत्तियों का ब्योरा दिया। आंकड़े बताते हैं कि सत्ता में रहने वालों की आय तेजी से बढ़ी, हालांकि विपक्ष में बैठने वालों ने भी संपत्ति वृद्धि में खासी बढ़त दिखाई। राज्य के कुल 60 विधायक फिर से मैदान में हैं। इनकी औसत संपत्ति की बात करें 2012 में यह 1.85 करोड़ रुपये थी, जो अब 3.62 करोड़ हो गई है यानी, कुल 96 फीसद की वृद्धि इसमें दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: इस सीट पर भाजपा-कांग्रेस बनाम क्षेत्र की उपेक्षा

वहीं दलवार स्थिति देखें तो कांग्रेस के 28 विधायकों की औसत संपत्ति 1.37 करोड़ थी, जो अब 2.81 करोड़ है यानी कुल 105 फीसद की वृद्धि। भाजपा ते 29 विधायकों की संपत्ति में 85 फीसद, बसपा के एक विधायक की संपत्ति में 175 फीसद और दो निर्दलीय विधायकों की आय में 210 फीसद की वृद्धि हुई।

सबसे अधिक वृद्धि कांग्रेस से जीतने वाले और अब भाजपा से चुनाव मैदान में उतरे शैलेंद्र मोहन सिंघल की संपत्ति में हुई। उनकी संपत्ति में 32.43 करोड़ का इजाफा हुआ। इनके अलावा नवप्रभात की संपत्ति में 6.13 करोड़ और रेखा आर्य की संपत्ति में 6.05 करोड़ का इजाफा हुआ। इनके साथ ही कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश और भाजपा के चार विधायकों की संपत्ति में कमी भी हुई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव 2017: शिक्षक न संसाधन, राज्य में बदहाल शिक्षा

अधिकतम संपत्ति वृद्धि रुपयों में

1-शैलेंद्र मोहन सिंघल, कांग्रेस (अब भाजपा में)

2012 में संपत्ति-3,19,53,804

2017 में संपत्ति-35,63,50,376

संपत्ति में वृद्धि-32, 43,96,572

2-नवप्रभात, कांग्रेस

2012 में संपत्ति-3,60,08,784

2017 में संपत्ति-9,73,20,060

संपत्ति में वृद्धि-6,13,11,276

3-रेखा आर्य, कांग्रेस (अब भाजपा में)

2012 में संपत्ति-6,72,15,490

2017 में संपत्ति-12,78,13,693

संपत्ति में वृद्धि-6,05,98,203

अधिकतम वृद्धि दर प्रतिशत में

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शन: भाजपा बताए, क्या सीएम बनेंगे मोदी

1-भीमलाल आर्य, भाजपा (अब कांग्रेस में)

2012 में संपत्ति-4,16,000

2017 में संपत्ति-54,87,973

संपत्ति में वृद्धि-1219 फीसद

2-शैलेंद्र मोहन सिंघल, कांग्रेस (अब भाजपा में)

2012 में संपत्ति-3,19,53,804

2017 में संपत्ति-35,63,50,376

संपत्ति में वृद्धि-1015 फीसद

3-मदन सिंह बिष्ट, कांग्रेस

2012 में संपत्ति-12,45,000

2017 में संपत्ति-1,22,34,500

संपत्ति में वृद्धि-883 फीसद

4-हरीश रावत, कांग्रेस

2012 में संपत्ति-41,75,000

2017 में संपत्ति-3,60,19,122

संपत्ति में वृद्धि-763 फीसद

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: गडकरी ने बदरीनाथ के विधायक को बताया दलबदलू

5-यतीश्वरानंद, भाजपा

2012 में संपत्ति-7,17,000

2017 में संपत्ति-55,20,976

संपत्ति में वृद्धि-668 फीसद

इनकी संपत्ति में आई कमी

1-इंदिरा हृदयेश, कांग्रेस

2012 में संपत्ति-5,65,11,048

2017 में संपत्ति-4,18,64,403

संपत्ति में कमी-26 फीसद

2-बिशन सिंह, भाजपा

2012 में संपत्ति-1,01,08,111

2017 में संपत्ति-78,69,548

संपत्ति में कमी-22 फीसद

3-पूरण सिंह फत्र्याल, भाजपा

2012 में संपत्ति-1,80,35,219

2017 में संपत्ति-1,46,39,384

संपत्ति में कमी-19 फीसद

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: भाजपा ने उत्तराखंड बनाया, इसे संवारेगी भी

4-मालचंद, भाजपा

2012 में संपत्ति-3,78,65,700

2017 में संपत्ति-3,59,64,167

संपत्ति में कमी-पांच फीसद

5-राजेश शुक्ला, भाजपा

2012 में संपत्ति-26,63,70,517

2017 में संपत्ति-25,97,86,332

संपत्ति में कमी-दो फीसद

दलवार औसत वृद्धि

दल-विधायक-वृद्धि

भाजपा-29-85 फीसद

कांग्रेस-28-105 फीसद

बीएसपी-01-175 फीसद

निर्दलीय-01-175 फीसद

कुल-60-96 फीसद

(सभी आंकड़े एडीआर की रिपोर्ट और प्रत्याशियों द्वारा दाखिल शपथ पत्रों के आधार पर)

उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--