विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेताजी के भाषण पर फ्लाइंग स्क्वाॅयड और सर्विलांस की नजर

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Mon, 18 Mar 2019 11:57 AM (IST)

चुनावी रैली और जनसभा में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाडऩे व सामाजिक तनाव पैदा करने जैसी भाषा बोलने पर संबंधित के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज होगा।

नेताजी के भाषण पर फ्लाइंग स्क्वाॅयड और सर्विलांस की नजर
नेताजी के भाषण पर फ्लाइंग स्क्वाॅयड और सर्विलांस की नजर

हल्द्वानी, जेएनएन : चुनावी रैली और जनसभा में नेताजी की जुबान फिसलती है तो फ्लाइंग स्क्वायड व वीडियो सर्विलांस टीम तुरंत हरकत में आ जाएगी। सांप्रदायिक सद्भाव बिगाडऩे व सामाजिक तनाव पैदा करने जैसी भाषा बोलने पर संबंधित के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज होगा।रविवार को फ्लाइंग स्क्वायड व वीडियो सर्विलांस टीम की बैठक लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सुमन ने कहा कि नेताओं के गलत भाषण देने की सूचना तत्काल संबंधित क्षेत्र के एआरओ को उपलब्ध कराएं। वीडियो निगरानी टीमें राजनीतिक पार्टियों व प्रत्याशियों के कार्यक्रम स्थल, व्यवस्था व अन्य चीजों की वीडियोग्राफी करेंगी। वीडियोग्राफी करते हुए टीवी एंकर की तरह बोलना होगा। प्रशिक्षण में विभिन्न टीमों को उनके कार्यों, दायित्व आदि की जानकारी दी गई। यहां एडीएम एसएस जंगपांगी, केएस टोलिया, मुख्य कोषाधिकारी अनीता आर्य, सीईओ केके गुप्ता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ आदि मौजूद रहे।

मुकदमा दर्ज कराने में न करें गुरेज

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी टीमें आपसी तालमेल से आदर्श आचार संहिता का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने में किसी तरह का गुरेज न करें। पुलिस अधिकारियों से लोगों के साथ शालीनता व विनम्रता से पेश आने को कहा गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी कोई नहीं माने तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई करें। शिकायतों का निस्तारण निश्चित समय सीमा के भीतर कराया जाए।

वॉट्सएप ग्रुप से जुड़ी रहेंगी टीमें

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि स्टेटिक सर्विलांस, वीडियो निगरानी, सचल दल, सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा, शिकायत अनुवीक्षण एवं नियंत्रण, मीडिया मॉनीटरिंग एवं प्रमाणीकरण टीम गठित हो गई हैं। मॉनीटङ्क्षरग के लिए अलग-अलग वॉट्सएप ग्रुप बनाकर अधिकारियों को जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें : कुमाऊं की राजनीति में अच्‍छी खासी दखल रखने वाले इस राजवंश की जानिए कहानी