विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड चुनाव: गडकरी ने बदरीनाथ के विधायक को बताया दलबदलू

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Wed, 08 Feb 2017 07:15 AM (IST)

चमोली जिले के गोपेश्‍वर में भाजपा की जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बदरीनाथ के विधायक को दलबदलू बताया।

उत्‍तराखंड चुनाव: गडकरी ने बदरीनाथ के विधायक को बताया दलबदलू
उत्‍तराखंड चुनाव: गडकरी ने बदरीनाथ के विधायक को बताया दलबदलू

चमोली, [जेएनएन]: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गढ़वाल मंडल में तीन स्थानों पर जनसभा कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मत देने की अपील की। उन्होंने गोपेश्वर, अगस्त्यमुनि व स्यूंसी (बीरोंखाल) में सभाएं कर कांग्रेस पर निशाना साधा।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पार्टी के प्रचार को उत्तराखंड पहुंचे नितिन गडकरी सुबह करीब 11 बजे गोपेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने बिना नाम लिए वर्तमान बदरीनाथ विधायक को दलबदलू करार दिया। इसके अलावा उन्होंने चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए बनाई जा रही ऑल वेदर रोड का जिक्र किया।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2017: पीडीएफ का पैमाना केवल हरदा

उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली को टाउनशिप के रूप में विकसित कर विश्व के मानचित्र पर लाया जाएगा। उन्होंने लोगों से बदरीनाथ से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट को विजयी बनाने की अपील की।

इसके बाद करीब साढ़े बारह बजे वे केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अगस्त्यमुनि पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तराखंड को पर्यटन, तीर्थाटन एवं रोजगार से जोडऩे का वादा किया। उन्होंने लोगों से केदारनाथ सीट से प्रत्याशी शैलारानी रावत व रुद्रप्रयाग से भरत चौधरी को विजयी बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: देवभूमि में मोदी मैजिक पर टिकी भाजपा की आशाएं

आखिर में करीब दो बजे नितिन गडकरी चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के स्यूंसी कस्बे में पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी प्रत्याशी सतपाल महाराज के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को पर्याप्त धनराशि भेजी जा रही है। यहां की सरकार विकास की धनराशि का सदुपयोग नहीं कर पाई। कहा कि उत्तराखंड को डबल इंजन की जरूरत है।

राज्य व केंद्र में एक ही पार्टी की सरकार होगी तो राज्य का विकास तेजी से होगा। जनसभा को गढ़वाल सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी ने भी संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--