विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनावः हरीश रावत बोले, पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 17 Feb 2017 11:28 AM (IST)Updated: Sat, 18 Feb 2017 07:10 AM (IST)

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में मतदान के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनावः हरीश रावत बोले, पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे
उत्तराखंड विधानसभा चुनावः हरीश रावत बोले, पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। समर्थन लेने की नौबत आने की स्थिति में उन्होंने उत्तराखंड क्रांति दल के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर दिखाया। उन्होंने कहा कि उक्रांद राज्य की भावना के अनुरूप बनी पार्टी है और उसका समर्थन लिया जा सकता है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में मतदान के बाद भी भाजपा के प्रति तल्ख नजर आ रहे मुख्यमंत्री ने केंद्र में सत्तारूढ़ दल पर उत्तराखंड के जल संपदा समेत प्राकृतिक संसाधनों के लिए अडानी ग्रुप और इंडिया बुल के साथ सौदा करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शनः 5.75 लाख की रैली से किशोर टॉप पर

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव कैंपेन ऐसे चलाया, जैसे वह सत्तारूढ़ दल हो।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: देखें जरा, किसके दावे में कितना दम

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने एक दिन के प्रचार में जितना खर्च किया, उतना कांग्रेस के पूरे प्रचार अभियान पर खर्च नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि धन के इस दुरुपयोग की निंदा होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: असेंबली इलेक्शन: उत्तराखंड के तीन हजार गांवों में नहीं एक भी मतदाता

धन बल और दल बदल दोनों ही राज्य के लिए घातक है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पक्ष में आए अथवा विपक्ष में, लेकिन राज्य में नई शुरुआत होनी चाहिए। राज्य की दोनों मुख्य पार्टियों को दलबदल नहीं होने देने के लिए शपथ लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनावः बोले बाबा रामदेव, मताधिकार का पालन हो अनिवार्य

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि समर्थन लेने की स्थिति आई तो वह अच्छे लोगों का सहयोग लेने से परहेज नहीं करेंगे। उन्होंने फिर दोहराया कि सरकार चलाने के लिए कई समझौते किए गए, लेकिन उन्हें इसका मलाल नहीं है। राज्य को दिशा देने के लिए ही उन्होंने अपने कदम बढ़ाए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शनः दगा दे गई ईवीम, देरी से शुरू हुआ मतदान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने दावा किया कि पार्टी को 69 सीटों में हुए चुनाव में 46 सीटें मिलेंगी। मुख्यमंत्री हरीश रावत कौरवरूपी भाजपा के सामने अर्जुन की तरह डटे रहे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, मुख्यमंत्री के प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार व राजीव जैन भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: विधानसभा इलेक्शनः विदा होने से पहले दुल्हन, कहीं बरात से पहले दूल्हे ने किया मतदान

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: उत्तरकाशी में सर्वाधिक मतदान, टिहरी में सबसे कम

उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।