Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: चुनावी रणनीति को धार देगा संघ, धामी सरकार के कामकाज का लिया फीडबैक

    By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 04:00 AM (IST)

    उत्तराखंड के दौरे पर आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण ने शनिवार को हुई समन्वय बैठक में भाजपा संगठन व सरकार के कामकाज का फीड बैक लिया। ...और पढ़ें

    संघ ने लिया भाजपा संगठन व सरकार के कामकाज का फीड बैक
    संघ ने लिया भाजपा संगठन व सरकार के कामकाज का फीड बैक

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड के दौरे पर आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण ने शनिवार को हुई समन्वय बैठक में भाजपा संगठन व सरकार के कामकाज का फीड बैक लिया। इस दौरान पार्टी के अब तक कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी भाजपा के दृष्टिकोण से सह सरकार्यवाह के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    समझा जा रहा कि समन्वय बैठक के दौरान उन्होंने पार्टी की चुनावी तैयारियों की थाह भी ली। इसके अलावा चर्चा है कि विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों व आयोगों में दायित्व वितरण को लेकर भी विमर्श हुआ। इससे उम्मीद बंधी है कि दीपावली से पहले भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं को सरकार दायित्व सौंप सकती है। इससे पहले सरकार ने 10 कार्यकर्ताओं को दायित्व बांटे थे।

    संघ के सह सरकार्यवाह अरुण ने शनिवार को संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर विमर्श किया। इसके बाद उन्होंने बीजापुर राज्य अतिथि गृह में भाजपा संगठन व सरकार के साथ समन्वय बैठक में भी भाग लिया। 

    बैठक में संघ के प्रांत प्रचारक डॅा शैलेंद्र, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के अलावा तीनों प्रदेश महामंत्री उपस्थित थे। सूत्रों के अनुसार समन्वय बैठक में संघ के सह सरकार्यवाह ने प्रदेशभर में भाजपा की ओर से अब तक संचालित किए गए कार्यक्रमों व इनकी उपलब्धियों के बारे में बिंदुवार जानकारी ली। साथ ही आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि सह सरकार्यवाह को सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा बैठक में राज्य हित और संगठन से जुड़े तमाम विषयों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।