बंगाल चुनाव: पहले चरण में 182 पोलिंग बूथों पर 99 फीसदी मतदान, रानीनगर और चोपड़ा सबसे आगे
बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 182 पोलिंग बूथों पर 99 प्रतिशत वोट पड़े हैं। इनमें मुर्शिदाबाद जिले का रानीनगर व उत्तर दिनाजपुर जिले का चोपड़ा वि ...और पढ़ें

बंगाल चुनाव: पहले चरण में 182 पोलिंग बूथों पर 99 फीसदी मतदान (फोटो- पीटीआई)
HighLights
रानीनगर, चोपड़ा, शीतलकूची और गड़बेता बने मतदान के नए चैंपियन
पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर कुल 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ है
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 182 पोलिंग बूथों पर 99 प्रतिशत वोट पड़े हैं। इनमें मुर्शिदाबाद जिले का रानीनगर व उत्तर दिनाजपुर जिले का चोपड़ा विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे है। वहां के 11-11 बूथों पर 99 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
दूसरे स्थान पर कूचबिहार का शीतलकूची व पश्चिम मेदिनीपुर जिले का गड़बेता है। वहां के नौ-नौ बूथों पर 99 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
तीसरे स्थान पर पश्चिम मेदिनीपुर जिले का सालबनी है, जहां के आठ बूथों पर इतने वोट पड़े हैं। उसके बाद जलपाईगुड़ी के राजगंज व पश्चिम मेदिनीपुर के चंद्रकोना के सात-सात बूथों पर 99 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
मुर्शिदाबाद के लालगोला व बीरभूम के सिउडी के छह-छह बूथों पर 99 प्रतिशत वोट पड़े हैं व मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज के पांच बूथों पर पांच प्रतिशत वोट पड़े हैँ।
मालूम हो कि पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर कुल 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो सर्वकालिक रिकॉर्ड है।