Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टीएमसी ने VVPAT स्लिप सड़क पर मिलने का वीडियो किया जारी, तृणमूल कांग्रेस चुनाव आयोग पर हमलावर

    Updated: Mon, 04 May 2026 12:57 AM (GMT+05:30)

    मतगणना से एक दिन पहले बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम इलाके में वीवीपैट स्लिप सडक़ पर बिखरे मिलने का आरोप सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस ने तस ...और पढ़ें

    टीएमसी ने VVPAT स्लिप सड़क पर मिलने का वीडियो किया जारी (फोटो- एएनआई)

    टीएमसी ने VVPAT स्लिप सड़क पर मिलने का वीडियो किया जारी (फोटो- एएनआई)

    HighLights

    1. विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतीक और उम्मीदवारों के नाम वाली स्लिप मिलने का किया दावा 

    2. विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतीक और उम्मीदवारों के नाम वाली स्लिप मिलने का किया दावा 

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मतगणना से एक दिन पहले बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम इलाके में वीवीपैट स्लिप सडक़ पर बिखरे मिलने का आरोप सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस ने तस्वीर और वीडियो जारी कर इस मुद्दे को उठाया है, जिससे चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

    हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं चुनाव आयोग की जांच में पाया गया है कि जो वीवीपैट स्लिप दिखाई गई हैं, वे मतदान दिवस से पहले किए गए मॉक पोल से संबंधित हैं और उनका वास्तविक मतदान से कोई संबंध नहीं है। इसके अतिरिक्त, इस मामले में विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और सत्यापन तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

    तृणमूल कांग्रेस के अनुसार, नोआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कई वीवीपैट स्लिप रविवार को मध्यग्राम के नीलगंज सुभाषनगर इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास सडक़ पर पड़ी मिलीं।

    एक स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता ने सबसे पहले इसे देखा और पार्टी नेतृत्व को इसकी जानकारी दी। पार्टी द्वारा जारी तस्वीरों और वीडियो में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतीक और उम्मीदवारों के नाम वाली स्लिप सडक़ पर बिखरी दिखाई दे रही हैं।

    गौरतलब है कि वीवीपैट मशीन ईवीएम के साथ जुड़ी होती है। जब कोई मतदाता वोट देता है, तो संबंधित उम्मीदवार का नाम, क्रमांक और चुनाव चिह्न कुछ सेकंड के लिए स्लिप पर दिखाई देता है और फिर वह स्लिप मशीन के ड्राप बाक्स में गिर जाती है।

    खबरें और भी

    निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के कुछ बूथों पर ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों का मिलान किया जाता है।