ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल किया खारिज, बोलीं- TMC 200 सीटें जीतेगी, ये सब शेयर बाजार के लिए हो रहा है
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज कर दिया और दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस विधानसभा चुनाव में 200 से ...और पढ़ें

ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल किया खारिज (फोटो- पीटीआई)
HighLights
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दी सावधानी बरतने और डटे रहने की सलाह
ममता ने मतगणना अधिकारियों से कहा- डरो मत, हम 200+ सीटें जीत रहे हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज कर दिया और दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतकर भारी विजय हासिल करेगी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मतगणना अधिकारियों को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि हम जीत रहे हैं और 200 से ज्यादा सीटों से जीत रहे हैं। एग्जिट पोल शेयर बाजार में हेरफेर करने का प्रयास है। उन्होंने 2021, 2024 और अब फिर ऐसा किया है।
ममता बनर्जी ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों पर टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ बर्बरता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी उन कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत करेगी जिन्होंने सीएपीएफ की क्रूरता का सामना किया।
पुनर्मतदान में भारी मतदान
दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों पर शनिवार को हो रहे पुनर्मतदान में करीब 72.43% मतदान दर्ज किया गया। मगराहट पश्चिम में 72.5% और डायमंड हार्बर के मतदान केंद्रों पर 72.36% मतदान हुआ।
इस पुनर्मतदान की पृष्ठभूमि में भाजपा प्रवक्ता अमित मालवीय ने आरोप लगाया था कि दूसरे चरण के दौरान डायमंड हार्बर के फाल्टा क्षेत्र में कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को TMC उम्मीदवार को वोट देने से रोका गया था।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों (23 और 29 अप्रैल) में संपन्न हुए। अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा के लिए अच्छी बढ़त या कड़ा मुकाबला दिखाया गया है, जिसे ममता ने बाजार में हेरफेर का प्रयास बताया।मतगणना और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।