बंगाल: फलता विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान शूरू, लेकिन गायब है TMC उम्मीदवार; मतदान केंद्र पर पहुंच रहे लोग
बंगाल की फलता विधानसभा (विस) सीट पर गुरुवार को बेहद कड़ी सुरक्षा में पुनर्मतदान शुरू हो गया है। मालूम हो कि पुनर्मतदान से 48 घंटे पहले तृणमूल प्रत्याश ...और पढ़ें

फलता विधानसभा सीट पर आज बेहद कड़ी सुरक्षा में पुनर्मतदान (फोटो- एएनआई)
HighLights
तृणमूल प्रत्याशी जहांगीर खान चुनाव से हट गए थे
फलता में मतदान में गड़बड़ी की ढेरों शिकायतें मिली थीं
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की फलता विधानसभा (विस) सीट पर बेहद कड़ी सुरक्षा में पुनर्मतदान शुरू हो गया है और लोग अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे हैं। हालिया संपन्न विस चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण के तहत 29 अप्रैल को यहां हुए मतदान में गड़बड़ी की ढेरों शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद चुनाव आयोग ने फिर से मतदान कराने का निर्णय लिया था।
मालूम हो कि पुनर्मतदान से 48 घंटे पहले तृणमूल प्रत्याशी जहांगीर खान चुनाव से हट गए थे। उन्होंने आधिकारिक तौर पर प्रतिद्वंद्विता नहीं करने की घोषणा करते हुए इसका कारण मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा फलता के लिए विशेष पैकेज की घोषणा बताया था।
चूंकि नामांकन वापस लेने की अवधि समाप्त हो चुकी है इसलिए नियमानुसार मतदान में प्रयोग होने वाले समस्त इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) पर उनका भी नाम रहेगा।