Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दीदी के घर में सुवेंदु की दहाड़: बोले- 'ममता बनर्जी का राजनीतिक संन्यास हो गया है, उन्हें हराना बहुत जरूरी था'

    By RAJEEV KUMAR JHAEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Tue, 05 May 2026 02:46 AM (GMT+05:30)

    भाजपा नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह बहुत जरूरी था। सुवेंदु ने कहा कि यह ममता बनर्जी का राजनीति से रिटायरमेंट है। ...और पढ़ें

    भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने के बाद बोले भाजपा नेता  (फोटो- सोशल मीडिया)

    भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने के बाद बोले भाजपा नेता  (फोटो- सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने के बाद बोले भाजपा नेता 

    2. कहा- मुसलमानों ने ममता को दिल खोलकर वोट दिया और हिंदुओं, सिखों, जैनों और बौद्धों ने मुझे आशीर्वाद देकर जिताया 

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार और हाई प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने के बाद भाजपा नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह बहुत जरूरी था।

    सुवेंदु ने कहा कि यह ममता बनर्जी का राजनीति से रिटायरमेंट है। 2021 में नंदीग्राम के बाद इस बार वे अपनी घर की सीट भवानीपुर में 15,000 से ज़्यादा वोटों से हार गईं। मुसलमानों ने ममता को दिल खोलकर वोट दिया और सनातनी हिंदुओं, सिखों, जैनों और बौद्धों ने मुझे आशीर्वाद दिया और जिताया। यह जीत हिंदुत्व की जीत है।

    माकपा के सभी मजबूत सपोर्टर्स ने मुझे वोट दिया। भवानीपुर में माकपा के 13,000 वोट थे, और उनमें से कम से कम 10,000 मुझे मिले। मैं वहां के माकपा वोटर्स का भी शुक्रिया अदा करता हूं। सभी बंगाली हिंदुओं व सनातनी ने मुझे दिल खोलकर वोट दिया। उनके साथ, गुजरातियों, जैनों, मारवाड़ियों, पूर्वांचलियों और सिख कम्युनिटी ने भी मुझे दिल खोलकर वोट दिया। सभी का दिल से धन्यवाद।

    ममता बनर्जी को हराना बहुत जरूरी था। सुवेंदु ने आगे कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने आज मुझे दो-तीन बार फोन किया। उन्होंने भवानीपुर को लेकर कुछ चिंता भी जाहिर की थी। लेकिन मैंने भवानीपुर में भी ममता बनर्जी को हराने का अपना वादा पूरा कर दिखाया है।

    खबरें और भी