Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पोस्टल बैलेट से शुरू होगी मतगणना, जरूरत पड़ने पर रोकी जा सकती है ईवीएम काउंटिंग

    Updated: Sun, 03 May 2026 11:42 PM (GMT+05:30)

    बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। राज्य की 293 सीटों के लिए कुल 77 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कि ...और पढ़ें

    पोस्टल बैलेट से शुरू होगी मतगणना (सांकेतिक तस्वीर)

    पोस्टल बैलेट से शुरू होगी मतगणना (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. मतगणना केंद्रों में पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए बनाए गए हैं अलग कमरे

    2. सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। राज्य की 293 सीटों के लिए कुल 77 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतगणना की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से होगी, जिसमें पोस्टल बैलेट को प्राथमिकता दी जाएगी।

    आयोग के निर्देश के अनुसार, सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी और पहले आधे घंटे तक केवल पोस्टल बैलेट ही गिने जाएंगे। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की गिनती भी शुरू हो जाएगी। इसके बाद पोस्टल बैलेट और ईवीएम—दोनों की गिनती एक साथ चलेगी।

    हालांकि आयोग ने यह भी साफ किया है कि पोस्टल बैलेट की गिनती ईवीएम के सभी राउंड पूरे होने से पहले खत्म करना अनिवार्य है।

    अगर ऐसी स्थिति बनती है कि ईवीएम के अंतिम चरण में पहुंचने के बाद भी पोस्टल बैलेट की गिनती बाकी रह जाती है, तो ईवीएम की गिनती अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी की जाएगी और उसके बाद ईवीएम के बाकी राउंड की गिनती फिर से शुरू होगी।

    मतगणना केंद्रों में पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए अलग कमरे बनाए गए हैं। राज्य भर में 293 कमरों में पोस्टल बैलेट की गिनती की व्यवस्था की गई है। पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान की सुविधा चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों, पुलिस, स्वास्थ्यकर्मियों, दमकल कर्मियों, विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों, मान्यता प्राप्त पत्रकारों और सशस्त्र बलों के जवानों को दी जाती है। इसके अलावा कुछ विशेष परिस्थितियों में हिरासत में लिए गए मतदाताओं को भी यह सुविधा मिलती है।

    खबरें और भी