Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    West Bengal Exit Polls 2021 LIVE Streaming: मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल पर होगी सबकी नजर, जानें कब और कहां होंगे जारी

    By TaniskEdited By:
    Updated: Thu, 29 Apr 2021 05:34 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें और आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही सबकी नजरें एग्जिट पोल पर होगी। चुनाव आयोग ...और पढ़ें

    शाम साढ़े सात बजे के बाद एग्जिट पोल जारी होंगे।
    शाम साढ़े सात बजे के बाद एग्जिट पोल जारी होंगे।

    कोलकाता, जेएनएन। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें और आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही सबकी नजरें एग्जिट पोल पर होगी। चुनाव आयोग ने साफ-साफ कह दिया है कि मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े जारी नहीं किए जाएंगे। आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार शाम साढ़े सात बजे के बाद ही एग्जिट पोल जारी होंगे। आयोग ने राज्य की 294 सीटों पर आठ चरणों में चुनाव कराया। सबको दो मई का इंतजार है। इस दिन नतीजे आएंगे।

    आइए जानते हैं कब, कहां और कैसे देख सकेंगे एग्जिट पोल

    गौरतलब है कि सभी चरणों के मतदान पूरा होने के बाद ही एग्जिट पोल जारी किए जाते हैं। इसके लिए बाकायदा सर्वे एजेंसियां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के बाद मतदाताओं से बात करती हैं। इसके आधार पर यह अनुमान लगाया जाता है कि कौन सी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। हालांकि, हर बार एग्जिट पोल सही साबित नहीं होते। 

    शाम साढ़े सात बजे के बाद जारी होंगे एग्जिट पोल 

    गुरुवार को बंगाल में आठवें और अंतिम चरण का मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद शाम साढ़े सात बजे एग्जिट पोल जारी होंगे।  आज तक, एबीपी न्यूज, रिपब्लिक भारत, इंडिया टीवी और टाइम्स नाऊ समेत अन्य टीवी चैनल जारी करेंगे। आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग इन चैनलों के यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। ये सभी चैनल सर्वे एजेंसी के साथ मिलकर सर्वे करते हैं और एग्जिट पोल के आंकड़े जारी करते हैं। ध्यान रहे कि एग्जिट पोल कभी भी मतदान के दौरान या पहले जारी नहीं होता। माना जाता है कि ऐसा करने से मतदाता प्रभावित हो सकते हैं, जो जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 126 ए के खिलाफ है। 

    यह भी पढ़ें: What is Exit Polls: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का एग्जिट पोल आज, जानें- क्या होते हैं ये, कैसे किये जाते हैं

    खबरें और भी