Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhupinder Singh Passes Away: नहीं रहे मशहूर गजल गायक भूपिंदर सिंह, जानें उनके गाए कुछ सदाबहार गाने

    By Piyush KumarEdited By:
    Updated: Mon, 18 Jul 2022 11:26 PM (IST)

    भूपिंदर सिंह ने मौसम सत्ते पे सत्ता आहिस्ता आहिस्ता दूरियां और हकीकत संग कई फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी थी. उनके फेमस गानों में मेरा रंग दे बसंती ...और पढ़ें

    मशहूर गजल गायक भूपिंदर सिंह का 82 साल की उम्र में निधन हो गया।(फाइल फोटो)
    मशहूर गजल गायक भूपिंदर सिंह का 82 साल की उम्र में निधन हो गया।(फाइल फोटो)

     नई दिल्ली, एजेंसियां। मशहूर गजल गायक भूपिंदर सिंह का 82 साल की उम्र मेें निधन हो गया। उन्होंने आखिरी सांसें मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में ली। वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उनका जन्म 6 फरवरी 1940 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता प्रोफेसर नाथ सिंहजी खुद संगीत के अच्छे जानकार थे। उनके पिता काफी सख्त शिक्षक हुआ करते थे। बता दें कि एक समय पर भूपिंदर सिंह को म्यूजिक और उसके इंस्टूरमेंट्स से नफरत हुआ करती थी।

    भूपिंदर सिंह के गाए कुछ मशहूर गाने..

    भूपिंदर सिंह ने मौसम, सत्ते पे सत्ता, आहिस्ता आहिस्ता, दूरियां और हकीकत संग कई फिल्मों के गानों गाए। उनके सुपरहिट गानों में 'मेरा रंग दे बसंती चोला', 'प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया', 'हुजूर इस कदर', 'एक अकेला इस शहर में', 'जिंदगी मिलके बिताएंगे', 'बीती ना बितायी रैना', 'नाम गुम जाएगा', 'दिल ढूंढता है' जैसे गीत शामिल हैं।

    पति और पत्नी दोनों गायक रहे

    भूपिंदर सिंह ने भारतीय-बांग्लादेशी गायिका मिताली सिंह के साथ शादी की। बता दें कि मिताली बांग्लादेश की गायिका हैं। दोनों ने साथ मिलकर कई स्टेज शो और लाइव परफारमेंस भी किए। साथ ही दोनों ने मिलकर कई गजल और गीत कैसेट बनाए हैं।

    भूपिंदर सिंह ने किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के साथ कुछ लोकप्रिय युगल गीत गाए हैं। गौरतलब है कि भूपिंदर सिंह ने कुछ निजी एल्बम भी रिलीज किए। अपने करियर की शुरुआत में भूपिंदर सिंह दिल्ली के आल इंडिया रेडियो में परफार्म किया करते थे। उन्होंने गिटार और वायलिन बजाना भी सीखा था।

    खबरें और भी