Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Monty Norman Passes Away: 'जेम्स बान्ड' के थीम सान्ग बनाने वाले प्रसिद्ध गीतकार मोंटी नार्मन का निधन

    By Piyush KumarEdited By:
    Updated: Tue, 12 Jul 2022 04:20 AM (GMT+05:30)

    वह 1950 के दशक के अंत में गीतकार बन गए थे। गीतकार बनने से पहले नार्मन एक नामी बैंड गायक थे। नार्मन ने डा नो सहित अंडर द मैंगो ट्री जैसे गानों को लिखा। ...और पढ़ें

    अनुभवी संगीतकार मोंटी नार्मन का 94 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया। (फोटो सोर्स: एएनआइ)
    अनुभवी संगीतकार मोंटी नार्मन का 94 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया। (फोटो सोर्स: एएनआइ)

    वाशिंगटन, एजेंसियां। अनुभवी संगीतकार मोंटी नार्मन का 94 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया। मोंटी नार्मन 'जेम्स बान्ड' की फ्रांचाइजी के लिए थीम संगीत बनाने के लिए प्रसिद्ध थे। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, उनके निधन की खबर उनकी ही आधिकारिक वेबसाइट पर साझा किया गया। नार्मन की वेबसाइट पर एक पोस्ट लिखी गई, जिसमें कहा गया, 'यह दुख के साथ बताया जा रहा है कि 11 जुलाई 2022 को एक बीमारी से जुझ रहा मोंटी नार्मन का निधन हो गया।' नार्मन का जन्म पूर्वी लंदन में 4 अप्रैल, 1928 को यहूदी माता-पिता के घर मोंटी नोसेरोविच के रूप में हुआ था।

    'बान्ड थीम' से प्रसिद्ध हुए मोंटी नार्मन

    वह 1950 के दशक के अंत में गीतकार बन गए थे। गीतकार बनने से पहले नार्मन एक नामी बैंड गायक थे। नार्मन ने 'डा. नो' सहित 'अंडर द मैंगो ट्री' जैसे गानें लिखे। इसके अलावा 'किंग्स्टन कैलिप्सो' और 'जंप अप' जैसे गाने भी लिखे। हालांकि, उनकी सबसे प्रसिद्ध रचना बान्ड थीम बनी रही, गौरतलब है कि सिग्नेचर गिटार-एंड-ब्रास साउंड का श्रेय अक्सर जान बैरी को दिया जाता है।

    जेम्स बान्ड फ्रेंचाइजी ने जताया दुख

    उनके निधन पर जेम्स बान्ड की आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया, 'आज मान्टी नार्मन के निधन के बारे में जानकर हमें दुख हुआ है। मोंटी ने दुनिया के सबसे बड़े सीक्रेट एजेंट, 007 के थीम सान्ग को बनाया, जब वो फिल्म की शुरुआत में सिनेमा के पर्दे पर प्रवेश करते हैं। हम फ्रेंचाइजी में उनके योगदान के लिए हमेशा आभारी हैं: माइकल जी विल्सन और बारबरा ब्रोकोली'

    वेबसाइट डेडलाइन के अनुसार, नार्मन ने 2001 में बैरी को गाने का श्रेय देने वाले एक लेख को लेकर द संडे टाइम्स पर मुकदमा भी किया था और उन्होंने वो मुकदमा जीता भी था। नार्मन के परिवार में उनकी दूसरी पत्नी रीना कैसरी और एक बेटी है।

    खबरें और भी