विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai News: 'मैं फोन नहीं चुराऊंगी', रील बनाने वाली महिला की एक्ट्रेस Minissha Lamba बनीं कैमरामैन

Published: Thu, 08 Feb 2024 06:00 AM (IST)

मिनिषा बीच पर शाम की सैर कर रही थीं। उस दौरान वह इंस्टाग्राम पर लाइव आईं। वह समंदर की खूबसूरती ...और पढ़ें

अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने एक महिला की रील बनाने में मदद की।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने एक महिला की रील बनाने में मदद की।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

जेएनएन, मुंबई। अक्सर लोग सितारों के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए बेताब होते हैं। सोचिए क्या हो, जब कोई सितारा किसी आम आदमी के पास आकर कहे कि क्या मैं आपकी तस्वीर खींच दूं? ऐसा ही कुछ हुआ मुंबई के वर्सोवा बीच (समंदर) पर, जब बचना ऐ हसीनो फिल्म की अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने एक महिला से कहा कि मैं आपकी वीडियो बना देती हूं।

मिनिषा ने एक महिल को रील बनाने में मदद की

दरअसल, मिनिषा बीच पर शाम की सैर कर रही थीं। उस दौरान वह इंस्टाग्राम पर लाइव आईं। वह समंदर की खूबसूरती की बात कर ही रही थीं कि उनकी नजर वहां पर खड़ी एक महिला पर पड़ी, जो अपना रील बनाने का प्रयास कर रही थी। वो अकेली थी, ऐसे में रील बनाने में उसे दिक्कत हो रही थी। मिनिषा बिना कुछ सोचे उसके पास चली गईं और कह दिया कि क्या मैं आपकी फोटो खींच दूं।

मैं फोन नहीं चुराऊंगी: मिनिषा लांबा

इस पर उस महिला ने पहले सोचा, इस पर मिनिषा ने उन्हें हंसते हुए कहा कि मैं फोन नहीं चुराऊंगी। फोटो लेनी है, ले लेती हूं। मैं लाइव हूं कहीं नहीं जाऊंगी। इस महिला ने फिर अपना फोन मिनिषा के हाथों में दे दिया और अपनी वीडियो बनवा ली। मिनिषा को धन्यवाद कह कर वह वहां से चली गई। मजेदार बात यह रही कि जैसे ही मिनिषा ने बताया कि वह वर्सोवा बीच पर हैं।

जब मिनिषा को यूजर ने डेट पर जाने का किया अनुरोध

एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या मैं वर्सोवा बीच आ जाऊं, मुझे चालीस मिनट लग जाएंगे। इस पर मिनिषा ने हंसते हुए कहा कि नहीं, मैं केवल 15 मिनट तक के लिए ही यहां हूं। अगली बार आऊंगी, तो पहले से ही बता दूंगी, जो आना चाहे वह आकर मिल सकता है। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं किया है।

एक यूजर ने जब मिनिषा को डिनर डेट पर चलने के लिए कहा, तो उन्होंने कह दिया कि वादा नहीं कर सकती हूं। इस लाइव के दौरान मिनिषा ने बताया कि जल्द ही उनका अभिनय देखने का मौका उनके प्रशंसकों को मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।