Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Naatu Naatu: ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर स्वदेश लौटे जूनियर एनटीआर, बोले- हर भारतीय का करना चाहता हूं धन्यवाद

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 15 Mar 2023 04:52 AM (IST)

    आरआरआर फिल्म के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी और डायरेक्टर एस राजामौली के साथ कार्यक्रम में मौजूद थे। अवॅार्ड जीतने के बाद ज ...और पढ़ें

    अवॅार्ड जीतने के बाद जूनियर एनटीआर बुधवार तड़के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे।(फोटो सोर्स: एएनआइ)
    अवॅार्ड जीतने के बाद जूनियर एनटीआर बुधवार तड़के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे।(फोटो सोर्स: एएनआइ)

    हैदराबाद, एएनआइ। एसएस राजामौली की तेलुगु फिल्म आरआरआर ने 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स की बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में पुरस्कार जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। 12 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थियेटर में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ था।

    आरआरआर फिल्म के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी और डायरेक्टर एस राजामौली के साथ कार्यक्रम में मौजूद थे। अवॅार्ड जीतने के बाद जूनियर एनटीआर बुधवार तड़के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे।

    हर भारतीय को धन्यवाद देना चाहता हूं: जूनियर एनटीआर

    एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, एमएम कीरावनी और चंद्रबोस को ऑस्कर पुरस्कार स्वीकार करते हुए देखना सबसे अच्छा पल था। मुझे आरआरआर पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।' जूनियर एनटीआर ने आगे कहा, 'मैं आरआरआर को प्रोत्साहित करने के लिए हर भारतीय का धन्यवाद करना चाहता हूं, यह पुरस्कार (ऑस्कर) जो हमने जीता है वह दर्शकों और फिल्म उद्योग के प्यार से ही संभव हो पाया है।

    नाटू-नाटू ने हॅालीवुड गानों पर छोड़ा पीछे

    एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू-नाटू' गाने का खुमार देसी फैंस के साथ-साथ विदेशी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ये गाना 'गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड' और बेस्ट क्रिटिक च्वाइस अवॉर्ड पहले ही अपने नाम कर चुका है।

    अब इस गाने ने ऑस्कर 2023 अवॉर्ड फंक्शन में हॉलीवुड गानों को पछाड़कर एक नया इतिहास रच दिया है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस गाने ने जिन गानों को पीछे छोड़ा है, उसमें अप्लॉज, होल्ड माय हैंड, लिफ्ट मी अप और दिस इज अ लाइफ जैसे चार्टबस्टर गाने शामिल थे।

    बता दें कि इस गाने ने 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में भी अवॉर्ड जीता था। 

    ऑस्कर जीतने के बादी की यादों को रक्षित ने किया याद 

    नाटू-नाटू गाने के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत करते हुए बताया कि ऑस्कर जीतने के बाद जब कीरावनी सर और चंद्रबोस बाहर आए तो केरावनी सर ने मुझे गले लगाया, मैं उस पल में कितना धन्य महसूस कर रहा था मैं उसे बयां नहीं कर सकता। 

    खबरें और भी