Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajinikanth Admitted to Hospital: सुपरस्टार रजनीकांत चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

    Updated: Tue, 01 Oct 2024 12:55 AM (IST)

    r Rajinikanth Admitted to Hospital सुपरस्टार रजनीकांत को सोमवार रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्प ...और पढ़ें

    चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती सुपरस्टार रजनीकांत को भर्ती कराया गया।(फोटो सोर्स: जागरण)
    चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती सुपरस्टार रजनीकांत को भर्ती कराया गया।(फोटो सोर्स: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत सोमवार रात बिगड़ गई। उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।  डॉक्टरों ने जानकारी दी कि  73 वर्षीय अभिनेता की हालत स्थिर है। अस्पताल के सूत्र ने बताया कि अभिनेता की जांच इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साई सतीश की टीम कर रहे हैं।

    10 अक्टूबर को रिलीज होगी  'वेट्टैयान'

    अस्पताल में भर्ती होने से पहले, रजनीकांत को हाल ही में अपनी आगामी फिल्म वेट्टैयान   के ऑडियो लॉन्च पर देखा गया था। ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान रजनीकांत ने कुछ डांस मूव भी किए थे।वेट्टैयान 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वेट्टैयान   रजनीकांत की 170वीं फिल्म भी है।

    यह भी पढ़ें: मलयाली एक्टर Vinayakan को पुलिस ने एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, नशे की हालत में स्टाफ से की बदतमीजी