Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Entertainment Top News 14 June: आदिपुरुष के सीता हरण सीन का लॉजिक आया सामने, TKSS एक्टर ने की सुसाइड की कोशिश

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 11:11 AM (IST)

    Entertainment Top News 14 June हाल ही में आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसमें दिखाए गए सीता हरण के सीन को लेकर काफी ट्रोलिंग हुई थी। अब रिलीज ...और पढ़ें

    Entertainment Top News 14 June, Twitter Images
    Entertainment Top News 14 June, Twitter Images

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 14 June: आदिपुरुष की रिलीज से पहले फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर में दिखाए गए सीता हरण सीन का लॉजिक बताया है। फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि आखिर ट्रेलर में रावण, सीता को हाथ क्यों नहीं लगाता। इसके अलावा द कपिल शर्मा शो के एक्टर को लेकर बुरी खबर सामने आई। शो में नाना पाटेकर का किरदार निभाने के लिए पॉपुलर कॉमेडियन और जूनियर आर्टिस्ट तीर्थानंद राव ने लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश की है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    रिलीज से पहले मेकर्स ने सीता हरण सीन का बताया लॉजिक

    साल की मच अवेटेड फिल्म आदिपुरुष बस तीन दिनों में रिलीज होने वाली है। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें दिखाए गए सीता हरण के सीन को लेकर काफी ट्रोलिंग हुई थी। आदिपुरुष के ट्रेलर में दिखाया गया था कि लंकेश, सीता को बिना हाथ लगाए हरण करके ले जाता है। जिसके बाद लोगों ने रामानंद सागर की रामायण से इस सीन की तुलना करनी शुरू कर दी। वहीं, अब आदिपुरुष की रिलीज के चंद दिन पहले मेकर्स ने इस सवाल का जवाब दिया है कि हरण सीन में रावण, सीता को छूता क्यों नहीं है? यहां पढ़ें पूरी खबर...

    द कपिल शर्मा शो फेम तीर्थानंद राव ने की सुसाइड की कोशिश

    टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो के एक पॉपुलर एक्टर ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश की है। एक्टर ने अपने इस कदम के पीछे की वजह एक महिला को बताया, जो उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। द कपिल शर्मा शो में नाना पाटेकर का किरदार निभाने के लिए पॉपुलर कॉमेडियन और जूनियर आर्टिस्ट तीर्थानंद राव ने लाइव आकर अपनी जान लेने की कोशिश की है। हालांकि, उनके दोस्तों ने तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में कॉल करके सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस भी तुरंत हरकत में आई और कॉमेडियन के घर पहुंचकर उसे अस्पताल ले गई। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं बहन श्वेता

    सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के राइजिंग स्टार थे। सुशांत ने बहुत ही कम वक्त में अपनी मेहनत और लगन से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई थी। छोटे पर्दे से बॉलीवुड तक का सफर तय करना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन एक्टर ने अपनी एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों में खास जगह बनाई। आज सुशांत इस दुनिया में नहीं हैं। उनके फैंस के लिए एक्टर का जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं था। 14 जून, 2020 सुशांत इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे। उनके जाने के बाद आज आज भी सोशल मीडिया पर उनकी फैमिली और फैंस उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। आज सुशांत की डेथ एनिवर्सरी है। उनके निधन को आज 3 साल हो गए हैं। इस मौके पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई को याद कर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    खबरें और भी

    बॉक्स ऑफिस पर जरा हटके जरा बचके की हालत

    सारा अली खान और विक्की कौशल की फैमिली ड्रामा फिल्म जरा हटके जरा बचके बॉक्स ऑफिस पर अपना प्रॉफिट कमाने में जुटी हुई है। फिल्म ने 10 दिनों में ही 50 करोड़ कमा लिए। वहीं, अब आदिपुरुष की दस्तक से पहले अपना बिजनेस बढ़ाने की कोशिश कर रही है। कृति सेनन, प्रभास और सैफ अली खान स्टारर आदिपुरुष आने वाले शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। फिल्म एडवांस बुकिंग में ही लाखों टिकट बेच चुकी है। ऐसे में जरा हटके जरा बचके, जरा सहमी हुई है। हालांकि, मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिली। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग

    फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) की रिलीज में अभी भी दो दिन का वक्त बचा है, लेकिन एडवांस बुकिंग में टिकट धड़ाधड़ बिक रही हैं। मंगलवार को देश की प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर सिनेमा ने बताया कि फिल्म के एक लाख टिकट्स बिक चुके हैं। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, कई जगह पर आदिपुरुष के फर्स्ट डे फर्स्ट शो हाउसफुल जा रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म को लेकर लोगों में इतना क्रेज बना हुआ है, कि टिकट की आसमान छूती कीमतों के बाद भी लोग धड़ल्ले से बुकिंग कर रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स में आई खबर के अनुसार, मुंबई और दिल्ली में आदिपुरुष के फर्स्ट डे फर्स्ट शो हाउसफुल चल रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...