Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    9 महीने तक घर में एक्ट्रेस की सड़ती रही लाश, माता-पिता ने भी नहीं ली सुध, कैसे खुला राज

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 01:17 PM (IST)

    9 महीनों तक एक एक्ट्रेस की लाश बंद घर में सड़ती रही। जब मकान मालिक को किराया नहीं मिला तो उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया और फिर पुलिस ने जब घर का दरवाजा ...और पढ़ें

    9 महीने तक घर में सड़ती रही एक्ट्रेस की लाश

    9 महीने तक घर में सड़ती रही एक्ट्रेस की लाश

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया बाहर से जितनी चमक-धमक भरी होती है उतनी ही अंदर से खालीपन और सूनापन होता है। कई बार लोगों से घिरे रहने वाले सेलेब्रिटी अक्सर घर में खुद को अकेला पाते हैं। कई बार तो जिंदगी के आखिरी पलों में भी कोई अपना पास नहीं होता।

    ऐसे ही पिछले साल जुलाई 2025 में एक एक्ट्रेस की घर में 9 महीने तक लाश सड़ती रही लेकिन कोई उनकी खैर खबर लेने गया। आखिरकार जब पड़ोसियों को बदबू आई तब जाकर उनकी मौत का खुलासा हुआ। पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी जिसके बाद एक्ट्रेस का सड़ा हुआ शव बरामद किया गया।

    यह भी पढ़ें- काम के लिए तरसा Sunny Deol का को-स्टार, देश के पहले सीरियल और 150 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

    कौन थी यह एक्ट्रेस

    जिस एक्ट्रेस की बात की जा रही है वह है एक्ट्रेस और मॉडल हुमैरा असगर अली जो कि पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की अदाकारा थीं। हालांकि हुमैरा का मकान मालिक उन्हें लगातार कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहा था लेकिन समय पर किराया ना आ पाने के कारण उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद पुलिस ने अपार्टमेंट का दौरा किया और जब किसी ने गेट नहीं खोला तो उसे तोड़ दिया गया। लेकिन जब अंदर का मंजर देखा तो सबकी आंखें खुली की खुली रह गईं क्योंकि अंदर एक्ट्रेस का शव पड़ा था।

    actress (1)

    क्या था मौत का कारण

    हुमैरा का शव काफी खराब हालत में अपार्टमेंट में मिला था और ज्यादा लंबा वक्त होने की वजह से उनकी मौत का लता नहीं चल पाया। फॉरेंसिक सबूतों में यहां तक बताया कि उनकी डेथ दो हफ्ते नहीं बल्कि 9 महीने पहले हो गई थी। जांच में पता चला था कि उनका फोन आखिरी बार 7 अक्टूबर 2024 को इस्तेमाल हुआ था।

    खबरें और भी

    actress (2)

    हु्मैरा रियलिटी शो तमाशा घर का हिस्सा थीं और उसके बाद वे जस्ट मैरिड, एहसान फरामोश, चल दिल, गुरु जैसे पाकिस्तानी ड्रामा में नजर आईं थीं। वहीं वे जलेबी और लव वैक्सीन जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया।

    यह भी पढ़ें- Anil Kapoor की फिल्म पर पड़ा था 9/11 हमले का असर, बुरी तरह हुई फ्लॉप, TV पर बनी कल्ट क्लासिक