विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्‍ता को इस फिल्‍म ने बनाया इमोशनल

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 25 May 2015 12:32 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2015 01:25 PM (IST)

आपको प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्‍ता की फिल्‍म 'अंदाज' तो याद होगी। इस फिल्‍म के हिट गाने आज भी हमें गुनगुनाने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आपको प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता की फिल्म 'अंदाज' तो याद होगी। इस फिल्म के हिट गाने आज भी हमें गुनगुनाने को मजबूर कर देते हैं। अब इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 12 साल हो गए हैं और इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता दोनों ही इस फिल्म को याद कर भावुक हो गई हैं।

अभिषेक इस फिल्म में बने हैं 'अभिमान' के अमिताभ!

राज कंवर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 मई 2002 को रिलीज हुई थी। प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता दोनों को इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल अवॉर्ड मिला था। ऐसे में दोनों के लिए इस फिल्म का खास होना लाजिमी है। इसमें अक्षय कुमार दोनों के ही हीरो बने थे।

मौसमी चटर्जी के लिए सबसे ऊपर है फैमिली

लारा दत्ता ने इस फिल्म को याद करते हुए टि्वटर पर लिखा है, 'राज , जिया और काजल!!! पलक झपकते ही 12 साल गुजर गए। मैं आज भी राज जी को मिस करती हूं!! 'अंदाज' पर हमेशा गर्व बना रहेगा।' फिल्म 'अंदाज' में लीड रोल करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाय' में सपोर्टिंग रोल किया था।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर फैंस को दी चेतावनी

उन्होंने भी फिल्म 'अंदाज' को याद किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरी फिल्म 'अंदाज' का टाइटल गीत सुन रही हूं, जो पिछले कई साल में नहीं सुना। 12 साल हो गए... लारा ! पता ही नहीं चला कि वक्त कैसे उड़ गया!'
प्रियंका चोपड़ा का 'अंदाज' से शुरू हुआ सफर 'एतराज', 'फैशन', 'कमीने', 'सात खून माफ' से होता हुआ अब अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' तक पहुंच गया है। वहीं लारा दत्ता फिल्मों से लगभग गायब ही हो गई हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।