Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vikrant Massey: रणवीर और दीपिका के साथ भी फिल्में कर चुके हैं 12th Fail के 'मनोज', क्या आपको याद है?

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 05 Jan 2024 05:08 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी अपनी फिल्म 12वीं फेल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में कंगना रनोट ने उनकी इस मूवी और एक्टर के अभिनय की तारीफ की ...और पढ़ें

    इन फिल्मों में भी काम कर चुके हैं विक्रांत (Photo Credit: Instagram)
    इन फिल्मों में भी काम कर चुके हैं विक्रांत (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्रांत मैसी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। 27 अक्टूबर, 2023 को रिलीज हुई उनकी फिल्म '12वीं फेल' के लिए उन्हें काफी तारीफे मिल रही हैं। दर्शक से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक एक्टर के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। विक्रांत मैसी ने अभी तक कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन जिस तरह से '12वीं फेल' के लिए उनकी सराहना रही है, वैसी अभी तक किसी और फिल्म के लिए नहीं हुई।

    विक्रांत मैसी काफी वक्त से फिल्मों में सक्रिय हैं और कई बड़े स्टार्स के साथ फिल्में की हैं, लेकिन उनका अभिनय उन कलाकारों के साये में दबकर रह गया। 12th फेल की सफलता ने ऐसी सभी फिल्मों की याद दिला दी है, जिनमें विक्रांत ने अभिनय किया, मगर उन पर नजर नहीं पड़ी।

    यह भी पढ़ें: 12th Fail देखने के बाद ऐसा था Kangana Ranaut का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने Vikrant Massey के लिए कही ये बात

    लुटेरा

    रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर इस फिल्म में विक्रांत मैसी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने 'देवदास' का किरदार निभाया। मूवी में दमदार अभिनय करने के बाद भी विक्रांत को वो सराहना नहीं मिली, जो उन्हें मिलनी चाहिए थी।

    दिल धड़कने दो

    रणवीर सिंह, अनिल कपूर, फरहान अख्तर स्टारर इस फिल्म में भी विक्रांत मैसी ने सपोर्टिंग रोल प्ले किया था। फिल्म में उनका किरदार राणा खन्ना का था। बड़े-बड़े स्टार फिल्म में होने की वजह से इस फिल्म से भी वो अनदेखे हो गए।

    खबरें और भी

    हाफ गर्लफ्रेंड

    अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर इस मूवी में विक्रांत मैसी ने अर्जुन के दोस्त शैलेश पांडे का किरदार निभाया था। फिल्म में वह अर्जुन को सलाह देते हुए नजर आते हैं। हालांकि, फिल्म में लाइमलाइट अर्जुन ले गए और विक्रांत साइड में ही रह गए।

    लिपस्टिक अंडर माय बुर्का

    ऐसा कहा जाता है कि विक्रांत मैसी अच्छे कंटेंट वाली फिल्मों के लिए ही हामी भरते हैं। 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' भी उनकी बेहतरीन मूवी में से एक थी। इस मूवी में उन्होंने अरशद सुंबली का किरदार निभाया था।

    छपाक

    इस मूवी में विक्रांत मैसी ने दीपिका पादुकोण के साथ काम किया था। ऐसी ही कई और मूवी में उन्होंने साइड रोल किया, लेकिन उन्हें वो पॉपुलैरिटी नहीं मिली जो वह चाहते थे। हालांकि, अब '12वीं फेल' की सफलता के बाद विक्रांत मैसी को वो पॉपुलैरिटी मिल गई है।

    टीवी और वेब सीरीज में भी दिखा चुके हैं दम

    विक्रांत मैसी सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि कई सीरियल्स में काम करके भी अपना लोहा मनवा चुके हैं। उन्हें 'बालिका वधु', 'कुबूल है', 'बाबा ऐसो वर ढूंढो', 'झलक दिखला जा' समेत कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा उन्हें 'मिर्जापुर' समेत कई वेब सीरीज में भी देखा जा चुका है।

    यह भी पढ़ें: Vikrant Massey संग ओटीटी डेब्यू करेंगे Rajkumar Hirani, बताया कब शुरू होगी शूटिंग