Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    12th Fail: '3 इडियट्स' के बाद अब बॉलीवुड लाया '12वीं फेल', IAS की तैयारी करने वाले छात्रों पर बेस्ड है फिल्म

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 02:54 PM (IST)

    12th Fail Teaser Announcement विधु विनोद चोपड़ा पिछले काफी वक्त से अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए थे। अब उन्होंने इस प्रोजेक्ट की घो ...और पढ़ें

    Vidhu Vinod Chopra Film 12th Fail Teaser Announcement
    Vidhu Vinod Chopra Film 12th Fail Teaser Announcement

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vidhu Vinod Chopra Film 12th Fail Teaser Announcement: विधु विनोद चोपड़ा बॉलीवुड के जाने- माने फिल्ममेकर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने 3 इडियट्स, संजू और मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी कई फिल्म प्रोड्यूस किया है। अब वो एक नई कहानी 12वीं फेल लेकर आ रहे हैं।

    विधु विनोद चोपड़ा की टीम ने बुधवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म को लेकर अपडेट शेयर की है। उन्होंने 12वीं फेल का पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के टीजर रिलीज की जानकारी दी। विधु विनोद चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म '12वीं फेल' का टीजर कल रिलीज होगा।

    रियल स्टोरी पर बेस्ड है कहानी

    विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने कुछ ही घंटों पहले फिल्म का एक  पोस्टर जारी करते हुए एक दिलचस्प कैप्शन के साथ टीजर रिलीज की घोषणा की। कैप्शन में लिखा है, 12वीं फेल- उन लाखों भारतीयों से प्रेरित एक दमदार सच्ची कहानी जो सपने देखते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और रीस्टार्ट करने का साहस करते हैं। सिनेमा जगत में खूबसूरत 45 साल पूरे होने की खुशी में विधु विनोद चोपड़ा का एक खास प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। टीजर 10 अगस्त को आएगा।

    कौन है लीड एक्टर ?

    विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल उन लाखों भारतीयों से प्रेरित एक रियल दमदार कहानी पर बेस्ड है। फिल्म में विक्रांत मैसी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। 12वीं पास में एक्टर कड़ी मेहनत और दृढ़ता के जरिए सफलता हासिल करने की भावना को जाहिर करने वाले किरदार में नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Vidhu Vinod Chopra Films (@vidhuvinodchoprafilms)

    टीजर के साथ खुलेंगी परतें

    फिल्म के पोस्टर ने आगामी टीजर और फिल्म के बारे में लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। विधु विनोद चोपड़ा की यह कहानी काफी लोगों को पसंद आ सकती है, क्योंकि यह लाखों लोगों से प्रेरित कहानी है। यह एक ऐसी कहानी है, जिससे देश का हर व्यक्ति कनेक्ट कर पाएगा।

    क्या है फिल्म की कहानी ?

    12वीं पास की कहानी की बात करें तो ये स्टूडेंट लाइफ पर बेस्ड होगी। फिल्म में उन छात्रों की कहानी दिखाई जाएगी, जो आईएएस और आईपीएस बनने की इच्छा लिए दिल्ली के मुखर्जी नगर आते हैं। इस फिल्म की शूटिंग को चंबल, आगरा, दिल्ली के मुखर्जी नगर, मसूरी और मुंबई जैसी लोकेशन पर फिल्माया गया है।